डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मीनार-ए-बेगमपुरा से तप स्थान को जोड़ने वाले पौने चार करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पुल का नींव पत्थर रखा

by

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे हैं ठोस प्रयास: जय कृष्ण सिंह रौड़ी
खुरालगढ़ साहिब, 15 जनवरी : श्री गुरु रविदास साहिब से संबंधित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में आज मीनार-ए-बेगमपुरा से तप स्थान को जोड़ने वाले नए पुल का नींव पत्थर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा रखा गया। इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने बताया कि यह पुल पंजाब सरकार द्वारा लगभग पौने चार करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है, जो सदियों तक टिकाऊ रहेगा और संगतों को सुगम यातायात सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण कार्य को तय समय-सीमा के भीतर पूरी ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से पूरा करवाना भी सुनिश्चित किया जाएगा।

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी का 650वां प्रकाश पर्व तप स्थान खुरालगढ़ साहिब में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा इस बड़े पर्व के मद्देनज़र सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे करवाना सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि संगतों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर गुरु घर के मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह द्वारा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी और मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया गया। इसके साथ ही बाबा सुखदेव सिंह और बाबा नरेश सिंह द्वारा डिप्टी स्पीकर को सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस नींव पत्थर समारोह के दौरान विभिन्न गांवों के पंच-सरपंचों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस मौके पर बाबा केवल सिंह जी, बाबा नरेश सिंह जी, बाबा सुखदेव सिंह जी, सरपंच रोशन लाल, बाबा सुरिंदर दास चरण छोह गंगा, गुरलाल सैला, सतपाल सिंह, गुरमुख सिंह, सरपंच सुरिंदर सिंह टब्बा, सरपंच महिंदर पाल (हरमा), ब्लॉक समिति मेंबर परविंदर कुमार सेखोवाल, अमरीक सिंह बस्सी, सुरिंदर सिंह बस्सी, सरपंच अवतार सिंह मजारी, जगतार सिंह मजारी, बलवीर सिंह बस्सी, लच्छू राम बस्सी, मास्टर जसवीर जस्सी, भागू राम बस्सी, रोशन लाल, बस्सी राम लाल बस्सी, सोमनाथ बस्सी, साहिल कुमार, विशाल सिंह, हरमन सिंह, गुरमेज पेंटर, लड्डा खुराली, जसविंदर विक्की, एक्सियन मंडी बोर्ड दिलप्रीत सिंह, एसडीओ अमन मेहरा जी, कॉन्ट्रैक्टर सरबजीत सिंह जागोवाल और जतिंदर सिंह मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

आतंकी अर्श डल्ला गिरोह का हथियार सप्लायर गिरफ्तार, चार ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद

नई दिल्ली : दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस ने सरकार द्वारा घोषित आतंकी अर्शदीप उर्फ अर्श डल्ला गिरोह के हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे तीन अतिरिक्त मैग्जीन के साथ चार सेमी...
article-image
पंजाब

श्री फतेहगढ़ साहिब में 3 दिन शराब की दुकानें रहेंगी बंद

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की ओर से श्री फतेहगढ़ साहिब में 3 दिन शराब की दुकानें बंद रखने का बड़ा फैसला सामने आया है। श्री फतेहगढ़ साहिब में 26 से 28 दिसंबर तक ठेके बंद...
article-image
पंजाब , समाचार

पक्का मोर्चा, 55बां दिन: मेहंदवानी भंडियार वी डंगोरी में निकाला गया चेतना/कैंडल मार्च

गढ़शंकर :29 सितम्बर: जिला होशियारपुर की तहसील गढ़शंकर के अधीन पड़ते इलाका बीत के गांव मेहंदवानी में लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश द्वारा साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण तथा भारी...
article-image
पंजाब

Proud Moment for Dasuya: Kanwarpal

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.11 : Dasuya has brought immense pride to the region as Kanwarpal Singh successfully cleared the UPSC Civil Services Examination 2026, securing an impressive All India Rank 605. With this remarkable achievement, he...
Translate »
error: Content is protected !!