SHO जय इंद्र लाइन हाजिर, सब-इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार

by

जालंधर। जालंधर पुलिस विभाग में एक अहम कार्रवाई के तहत थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ इंस्पेक्टर जय इंद्र को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह सब-इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह को थाना बस्ती बावा खेल का कार्यभार सौंपा गया है। हालांकि, पुलिस विभाग की ओर से फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र में बढ़ती गैंगवार की घटनाओं, गैंगस्टरों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई न होने तथा नशा तस्करों और गैंगस्टरों से कथित संबंधों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच यह कार्रवाई की गई है।

9 महीने पहले बच्ची की हत्या मामले में भी उठे थे सवाल

करीब 9 महीने पहले पारस एस्टेट में घर के अंदर एक बच्ची की हत्या के मामले में भी थाना बस्ती बावा खेल पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आई थी।

परिवार और स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्ची के लापता होने की शिकायत पुलिस को दी गई थी। आरोप है कि सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी घर पहुंचे और तलाशी लेने के बाद बच्ची के घर में न होने की बात कहकर वापस लौट गए थे।

बाद में परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने स्वयं घर के अंदर तलाश की तो बाथरूम से बच्ची का शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद इलाके में भारी रोष फैल गया था।

दो पुलिसकर्मी किए गए थे सस्पेंड

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन पुलिस कमिश्नर ने कार्रवाई करते हुए एएसआई मंगतराम समेत एक अन्य पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया था। उस समय थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली को लेकर भी कई सवाल उठे थे।

अब एसएचओ इंस्पेक्टर जय इंद्र को लाइन हाजिर किए जाने के बाद पुलिस महकमे में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, लाइन हाजिर किए जाने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस विभाग की ओर से अभी नहीं की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

269 रिक्रूट्स सिपाही व 42 महिला रिक्रूट्स सिपाही की हुई पासिंग आउट परेड

पी.आर.टी.सी. जहानखेलां में 311 रिक्रूट्स की हुई पासिंग आउट परेड एडीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत कर मार्च पास्ट से ली सलामी होशियारपुर 03 मार्च: बेसिक रिक्रूट्स कोर्स बैच...
article-image
पंजाब , हरियाणा

लोकसभा में मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ हाउसिंग ऑर्डर संबंधी मुद्दे उठाए…सरकार ने माना कि चंडीगढ़ हाउसिंग ऑर्डर में कोई प्रभाव आकलन नहीं हुआ; बिल्डिंग बायलॉज़ में संशोधन से इनकार

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 2 अप्रैल: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के ‘नीड-बेस्ड चेंजेज़’ (एनबीसी) ऑर्डर को लेकर निवासियों से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाते हुए, आवासन और शहरी कार्य...
article-image
पंजाब

आप की वरिष्ठ नेता करमजीत कौर सिद्धू बनीं नेशनल काउंसिल सदस्य, गढ़शंकर में कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

गढ़शंकर, 1 सितंबर। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता श्रीमती करमजीत कौर सिद्धू को पार्टी की नेशनल काउंसिल का सदस्य बनाए जाने पर गढ़शंकर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें नई...
Translate »
error: Content is protected !!