डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने सुनी लोगों की शिकायतें : संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का जल्द निपटारा करने के दिए निर्देश

by

हर सोमवार और गुरुवार को अपने आवास पर सुनते हैं लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें
गढ़शंकर, 20 जुलाई: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज यहां लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं और उनके तुरंत समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ जमीनी स्तर पर हर जरूरतमंद व्यक्ति को मिलना सुनिश्चित किया जाए।
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों की जायज समस्याओं को समय पर हल करने को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वे प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को प्रातः 8 बजे से अपने गृह निवास गढ़शंकर में लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनते हैं तथा मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान के निर्देश देते हैं। जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि जहां वह अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते हैं, वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर जिला प्रशासन भी ‘सरकार अभय द्वार’ अभियान के तहत गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की हर समस्या को तय समय में दूर करना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Complete Ban on Carrying Weapons

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.2 : In view of the upcoming District Council and Panchayat Committee elections in Punjab, the District Magistrate-cum-Deputy Commissioner Ashika Jain has issued an order under Section 163 of the Indian Citizen Security Code,...
article-image
पंजाब

आयुष्मान मित्र नितिन शर्मा को बढ़िया सेवाए प्रदान के लिए किया गया सम्मानित

गढ़शंकर :सिवल अस्पताल गढ़शंकर में एसएमओ डॉक्टर रमन कुमार की निगरानी में चल रहे आयुष्मान सेहत बीमा योजना के अधीन बढ़िया सेवाएं प्रदान करने के लिए आयुष्मान मित्र नितिन शर्मा को प्रदेश सरकार द्वारा...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारों को उखाड़ने का बयान निंदनीय, गुरुद्वारे नहीं होते तो पूरा उत्तर भारत मुस्लिमों का होता : ज्ञानी हरप्रीत सिंह

राजस्थान : तिजारा विधानसभा में भाजपा नेता संदीप दायमा के बयान का सिख समुदाय में विरोध बढ़ता जा रहा है। तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की भी संदीप दायमा के...
Translate »
error: Content is protected !!