डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठकें

by
गढ़शंकर, 27 जून: गढ़शंकर हलके से विधायक और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने पंजाब मंडी बोर्ड, पंचायत विभाग, खाद्य आपूर्ति, पानी और जनस्वास्थ्य समेत हलके से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर लोगों को आ रही समस्याओं के समाधान के लिए दिशा-निर्देश देते कहा कि पंजाब सरकार लोगों की सरकार है जो हर समय लोक भलाई कार्यों के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने फूड सप्लाई, मार्कफेड और पनग्रेन के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में आम लोगों व किसानों की हर सुविधा का समय पर प्रबंध करने पर बल देते कहा कि गांवों में लाभार्थियों तक गेहूं का आटा समय पर पहुंचाना निश्चित किया जाए ताकि लोगों को अच्छा प्रशासन देने का मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान का सपना पूरा हो सके। अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने कहा कि बारिश शुरू होने से पहले सबसे पहले चो, नालों की सफाई करायी जाये, ताकि बारिश के दौरान कोई अप्रिय घटना न घट सके। डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने सभी जलापूर्ति योजनाओं के लिए अतिरिक्त मोटर खरीदने को कहा, ताकि मोटर खराब होने पर लोगों को पेयजल की कमी न हो। इस मौके पर उक्त विभागों के अधिकारियों के अलावा चरणजीत सिंह चन्नी, बलदीप सिंह सरपंच, अशोक कुमार सरपंच, हरजिंदर धंजल, प्रिंस चौधरी, धर्मप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वीप गतिविधि के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग : लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व पर जिलावासी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें: कोमल मित्तल

 जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में विधानसभा उड़मुड़ के गांव रूपोवाल में गांव वासियों के साथ मिलकर निकाली गई ‘लोकतंत्र की जागो’ गढ़दीवाला/होशियारपुर, 11 अप्रैल:   भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार एवं डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन...
पंजाब

भाजपा नेता को टक्कर मार कर घायल करने की आरोप में कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

माहिलपुर  – माहिलपुर पुलिस ने भाजपा नेता की एक्टिवा को टक्कर मार कर घायल करने के आरोप में कार चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। कोटफातुही के भाजपा नेता तरुण अरोड़ा ने माहिलपुर...
article-image
पंजाब

नहर किनारे तीन वाहनों की भीषण टक्कर, जानी बचाव 

गढ़शंकर, 27 जुलाई: आज स्थानीय आदमपुर मार्ग पर बिस्त दोआब नहर के किनारे गांव अकालगढ़ के समीप तीन वाहनों की भीषण टक्कर हो गई जिसमें तीनों गाड़ियां नुकसानी गई। गनीमत रही कि जानी नुकसान...
article-image
पंजाब

92 ग्राम नशीले पदार्थ सहित दो गिरफ्तार : नैनवां के अजय कुमार से 47 ग्राम नशीला , गढ़शंकर के हरजीत सिंह से 45 ग्राम

गढ़शंकर : जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल तथा डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख के दिशा निर्देशों पर थाना प्रभारी गढ़शंकर इंस्पेक्टर करनैल सिंह के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की मुहिम...
Translate »
error: Content is protected !!