नहर किनारे तीन वाहनों की भीषण टक्कर, जानी बचाव 

by
गढ़शंकर, 27 जुलाई: आज स्थानीय आदमपुर मार्ग पर बिस्त दोआब नहर के किनारे गांव अकालगढ़ के समीप तीन वाहनों की भीषण टक्कर हो गई जिसमें तीनों गाड़ियां नुकसानी गई। गनीमत रही कि जानी नुकसान से बचाव रहा और पानी से भरी में गिरने बचने के कारण भी भारी बचाव रहा। जानकारी अनुसार बलबीर सिंह पुत्र मूला सिंह निवासी धमाई अपनी आल्टो कार नंबर पीबी-24-बी-4856 पर सवार होकर गढ़शंकर से कोट फतूही की ओर जा रहा था और नरेंद्र सिंह पुत्र रविंद्र सिंह निवासी भीन अपने छोटा हाथी टेंपो नंबर पीबी-32-पी-1087 पर  जनरेटर लादकर कोटफतूही से गढ़शंकर की और आ रहा था कि गांव  अकालगढ़ के मोड पर गाड़ी ब्रेजा नंबर पीबी-07-सीएफ-6742 आने से उनकी भीषण टक्कर हो गई जिसमें गिरजाकर छोटा हाथी टेंपो, ब्रेजा कार तथा ऑल्टो कार तीनों क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे का कारण नहर किनारे सड़क के साथ-साथ उगी हुई घनी घास बूटी बताया जा रहा है जिसके कारण गांव से नहर की पटरी पर चढ़ते समय मार्ग पर आ रहे वाहनों का सही तरह से पता नहीं चलता और हादसे घट जाते हैं
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक आयोजित 

गढ़शंकर, 6 जुलाई : पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लॉक स्तरीय मासिक बैठक सरूप चंद तहसील महासचिव गढ़शंकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सबसे पहले मा. जीत राम की मृत्यु पर 2 मिनट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुष्कर्म व पोक्सो केस की अधिकारी ने कैसे की जांच : ACR में दर्ज करने की तैयारी; पंजाब में 2000 से ज्यादा मामले पेंडिंग

चंडीगढ़ :  महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों के मामलों में लगातार हो रही देरी को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय अहम बदलाव की तैयारी कर रहा है। मंत्रालय अब पुलिस अधिकारियों की...
article-image
पंजाब

वास्तु सुधार लो बीता कल गवाही दे या न दे आने वाला कल सलामी अवश्य देगा : डॉ भुपेंद्र वास्तुशास्त्री

,होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिस प्रकार पारस पत्थर के संपर्क में लोहा आते ही वह सोना बन जाता है ठीक उसी प्रकार अगर हमारे भवन की वास्तु सही है तो वहां पर रहने वाला हर...
Translate »
error: Content is protected !!