सीपीआईएम ने कानून व्यवस्था, बढ़ते नशे, अवैध खनन के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार द्वारा मांग पत्र भेजा

by

गढ़शंकर :   सीपीआईएम की प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर  सीपीआईएम की की स्थानीय कमेटी ने कानून व्यवस्था, बढ़ते नशे, अवैध खनन के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार द्वारा मांग पत्र भेजा गया । इस दौरान गुरनेक सिंह भज्जल, स्टेट कमेटी मेंबर दर्शन सिंह मट्टू, सुभाष मट्टू, ,महिंदर कुमार बढ़ोयान जिला सचिवालय सदस्य,  हरभजन अटवाल तहसील सचिव ने कहा कि पंजाब सरकार लारों की सरकार है। आप की सरकार बनने से पहले इनहीनों  कहा था कि चार दिन में अवैध खनन और नशीली दवाओं का धंधा खत्म हो जाएगा।  लेकिन अबी ढाई वर्ष बाद भीजंगल काटे जा रहे हैं, लेकिन सरकार चुपचाप तमाशा देख रही है, नशे का धंधा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। जेल के अंदर भी नशे मिल रहे है।  जेल से टेलीफोन द्वारा गैंगस्टर फिरौतियाँ मांग रहे , नशे का धंधा चला रहे है।
पंजाब कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है, आए दिन हत्याएं हो रही हैं, लूटपाट और चोरी लगातार बढ़ रही है, भ्रष्टाचार की दर पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है।  आम आदमी की सरकार ने इन समस्याओं की और ध्यान नहीं दिया तो संघर्ष तेज किया जाएगा। इस मौके पर शेर जंग बहादुर सिंह सिंह कैप्टन करनैल सिंह, प्रेम सिंह पहलेवाल,  करनैल सिंह ,बिल्ला बड़ेसरो,  कश्मीर सिंह भज्जल , गोपाल थांदी व अन्य साथी मौजूद रहे।
फोटो : तहसीलदार को मांग पत्र सौपतें हुए गुरनेक भज्जल , दर्शन सिंह मट्टू और सुभाष मट्टू व् अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ठियोग में जल आपूर्ति घोटाला दबाने वालों पर क्यों कार्रवाई नहीं कर रही सरकार

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ठियोग में हुए जल आपूर्ति के घोटाले में सरकार ढुलमुल रवैया अपना रही है। एक साल पहले शुरू हुए घोटाले...
article-image
पंजाब

16.8 किलो हेरोइन सहित चार तस्कर गिरफ्तार

फगवाड़ा : कपूरथला पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने...
article-image
पंजाब

मस्जिदों व मदरसों को 14.25 लाख रुपए के विकास फंड किए जारी: एजीपी-कम– प्रशासक पंजाब वक्फ बोर्ड एम.एफ. फारुकी

होशियारपुर, 07 जून: पंजाब में मस्जिदों व मदरसों की बेहतरी के साथ-साथ कब्रिस्तानों को रिर्जव करना व उनकी चारदीवारियों को यकीनी बनाने के लिए पंजाब वक्फ बोर्ड बड़े स्तर पर कार्य कर रहा है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन में लिप्त मशीनरी पर जुर्माना 50 हज़ार से 5 लाख रूपये , स्वां नदी व सहायक खड्डों में अवैध खनन को रोकना अति आवश्यक – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा

स्वां नदी व सहायक खड्डों के दोनों तटों से नदी/खड्ड के 75 मीटर अंदर की ओर के क्षेत्र में खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा ऊना, 7 अगस्त – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने...
Translate »
error: Content is protected !!