डिप्टी स्पीकर रौड़ी के नेतृत्व में स्टेट फरीडम फाइटर सक्सैसर आर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन वरिंदर कौर आप में शामिल

by

गढ़शंकर :  विधायक और डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में  गढ़शंकर  विधानसभा क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी सरदार ईशर सिंह बेदी की पोत्री व महिला नेत्री वरिंदर कौर चेयरपर्सन स्टेट फरीडम फाइटर सक्सैसर आर्गेनाइजेशन और अध्यक्ष राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी फाउंडेशन ऑफ इंडिया  आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस वक्त उनके पति कुलदीप कुमार भी उनके साथ मौजूद थे। श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी  ने कहा कि वरिंदर कौर लंबे समय से समाज सेवा का काम कर रही हैं और हमें उन्हें अपनी टीम में शामिल करने पर गर्व है। महिला नेता वरिंदर कौर ने कहा कि डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा हलके में निष्पक्षता से किए जा रहे विकास कार्यों के कारण वह आप में शामिल हुई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर, सड़ोआ, डल्लेवाल व भीण के बिजली घरों से चलती बिजली बंद रहेगी

गढ़शंकर, 6 दिसम्बर : 132 केवी नवांशहर से 66 केवी गढ़शंकर को आते दोनों सर्कटों की लाइनों की जरूरी मुरम्मत कारण 7 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक 66...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की मुलाकात, जताई संवेदनाएं

रोहित भदसाली। ऊना, 12 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार सायं ऊना के देहलां और भटोलीकलां जाकर जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

39 ग्राम चिट्टे सहित शिमला और पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला : ड्रग पैडलरों के खिलाफ चल रही “मिशन क्लीन-भरोसा” मुहिम के तहत शिमला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!