डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन : लोगों के लिए फायदेमंद साबित होंगे आम आदमी क्लीनिक : रौड़ी

by

गरशंकर, 27 जनवरी : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पोसी में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस मौके पर एसडीएम प्रीतइंदर सिंह और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघबीर सिंह भी मौजूद थे। इस मौके पर बोलते हुए जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में आज 6 आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया गया जो गांव पदराना, बिंजों, रामपुर, पोसी, मोरांवाली और गांव बट्ठल में खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक लोगों के लिए फायदेमंद साबित होंगे क्योंकि सरकार एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक पंजाब के मुख्यमंत्री का सपना है, जिसके लिए पूरा विभाग लगा हुआ है। लोगों को जल्द ही उनके घरों के करीब स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों के माध्यम से लोगों को 98 प्रकार की दवाइयां और 41 अलग-अलग जांच टैस्ट नि:शुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघबीर सिंह ने कहा इन क्लीनिकों के माध्यम से विशेष देखभाल हेतु कार्रवाई के लिए रेफरल व फाॅलोअप भी किया जाएगा। आम आदमी क्लीनिक की शुरुआत पंजाब के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा कदम होगा। इन क्लीनिकों के साथ, पंजाब में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे में मिसाली सुधार होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार आम लोगों को उनके घरों के नजदीक ‘आम आदमी क्लीनिक’ में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएगी।
ये क्लीनिक लोगों को बिना किसी परेशानी के रोग जांच और क्लीनिकल जांच सहित विभिन्न सेवाएं मुहैया कराकर प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर डा संदीप सिंह, डा रमनदीप, डा हरपुनीत, एलएचवी जोगिंदर कौर, स्टाफ नर्स परमजीत कौर, रेशम कौर, आशा वर्कर्स और गांववासी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मिसेज चंडीगढ़ अपर्णा सरगोता और उसका बेटे कुणाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार : 500 ग्राम सोने के बिस्किट, 7 लाख रुपये नकद और एक लग्जरी कार बरामद, विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप

चंडीगढ़  : पंजाब की मोहाली पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप में पूर्व मिसेज चंडीगढ़ अपर्णा सरगोता और उसके बेटे कुणाल को गिरफ्तार किया है। फेज-11 थाना पुलिस...
article-image
पंजाब

सचदेवा स्टॉक्स होशियारपुर साइक्लोथॉन सीजन-7 सफलतापूर्वक संपन्न

400 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा, नशे के खिलाफ खड़े होने का दिया संदेश लोकसभा सदस्य डॉ. चब्बेवाल, डिप्टी कमिश्नर व एसएसपी ने दी हरी झंडी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा फिट बाइकर क्लब होशियारपुर द्वारा आयोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस प्रशासन के पुख्ता प्रबंध ना होने के कारण कैंटर दुर्घटनास्थल तक पुहंचा अन्यथा पीछे रोका जा सकता था :

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अगर धार्मिक स्थलों के प्रबंधन के साथ बैठक कर पं्रबंध करने की रणनीती पहले बनाई होती तो शायद दुर्घटनाए से बचा जा सकता गढ़शंकर। श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल...
article-image
पंजाब

‘अपणा CM अपने खेता विच” पहल से किसानों में विश्वास बढ़ा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘अपना CM – अपने खेता विच’ के माध्यम से राज्य में शासन की एक नई परिभाषा गढ़ी है. यह महज एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत...
Translate »
error: Content is protected !!