डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने सतनौर में मिनी हेल्थ सेंटर के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

by

गढ़शंकर : हलका गढ़शंकर के अधीन आते गांव सतनौर में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मिनी हेल्थ सेंटर का नींव पत्थर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं हलका गढ़शंकर के विधायक स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा रखा गया।

इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। मिनी हेल्थ सेंटर के बनने से सतनौर तथा आसपास के क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं नजदीक ही उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नए स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। मिनी हेल्थ सेंटर का निर्माण कार्य गुणवत्ता और निर्धारित मापदंडों के अनुसार समय पर पूरा करवाने की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि हलका गढ़शंकर के गांवों में विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। लोगों की बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

इस अवसर पर गांववासियों और पंचायती प्रतिनिधियों ने मिनी हेल्थ सेंटर की सुविधा मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए डिप्टी स्पीकर रौड़ी तथा पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।

इस मौके पर सरपंच रणजीत कौर, ब्लॉक समिति सदस्य मनजीत कौर, कुलदीप सिंह, पंच अमन, पंच सरबजीत, पंच जसबीर कौर, नंबरदार प्रेमनाथ तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन (सीटू) ने आंगनवाड़ी वर्करों के लिए खरीदे गए मोबाइल न बांटने के संबंध में सरकार और विभाग के खिलाफ डीसी कार्यालय के समक्ष किया रोष प्रदर्शन

‘ मावां धियां सत्कारयोग योजना ‘ का काम सरकार करवाना चाहती है तो आंगनवाड़ी वर्करों के लिए खरीदे गए मोबाइल फोन तुरंत दें : लखविंदर कौर नवांशहर नवांशहर। आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन (सीटू) जिला शहीद...
article-image
पंजाब

500 नशीली गोलियां व चोरी के दो बाइक बरामद : दो युवक काबू

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों से 500 नशीली गोलियां व चोरी के दो मोटरसाइकिल बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है। गढ़शंकर पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार एसआई राकेश कुमार ने पेट्रोलिंग...
article-image
पंजाब

4 गैंगस्टरों सहित 16 हथियारों के साथ एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने किए ग्रिफ्तार

अमृतसर :  गैंगस्टरों के खात्मे के लिए पंजाब सरकार के विशेष सैल एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स  का गठन होते ही पुलिस गैंगस्टरों की धरपकड़ को लेकर सक्रिय हो गई है। गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए...
article-image
पंजाब

कांग्रेस ही मोहाली का विकास कर सकती है: सांसद तिवारी

पार्टी ने हमेशा से देश में लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत किया, वार्ड नंबर 12 से पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया मोहाली, 24 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!