डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने जारी किया कबड्डी कप का पोस्टर

by

गढ़शंकर। गांव चक्क हाजीपुर में 29 नवंबर को हो रहे दो दिवसीय कबड्‌डी कप का पोस्टर डिप्टी स्पीकर जै किशन सिंह रौड़ी ने जारी किया। इस दौरान गांव की पंचायत, गुरूद्वारा बाबा शहीद सिंघा की प्रबंधक कमेटी मौजूद रही। डिप्टी स्पीकर जै किशन सिंह रौड़ी ने प्रबंधक द्वारा करवाए जा रहे कबड्‌डी कप की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेलें नौजवानों में आपसी भाईचारे में बढ़ोतरी करते हुए उन्होंने लोकल गांवों के खिलाड़ियों से अपील की कि वह कबड्‌डी कप में बढ़-चढ़ कर भाग लें। कबड्‌डी कप संबंधी जानकारी देते हुए गांव के स रपंच सुखवंत सिंह ने बताया कि कमेटी द्वारा ये 15वां कबड्‌डी कप हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 29 व 30 नवंबर को गांच चक्क हाजीपुर में करवाया जा रहा है। इसमें जहां अलग-अलग गावों की कबड्‌डी टीमें हिस्सा लेंगी, जहां अलग-अलग क्लबों के खिलाड़ी भी खेलेंगे। उन्होंे बताया कि डिप्टी स्पीकर जै किशन सिंह रौड़ी 30 नवंबर को इनाम वित्रित करेंगे। मौके पर बलजीत सिंह, जतिंदर सिंह, मनिंदर सिंह, अरमान सिंह, नवदीप सिंह, भुपिंदर सिंह, झलमन सिंह, मनजिंदर सिंह, संदीप सिंह, परमिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव गढ़ी मट्टो में बिजली स्पार्किंग से गेहूं जल कर राख

गांव गढ़ी मट्टो में बिजली स्पार्किंग से गेहूं जल कर राख पीडि़तों को मुआवजा दिया जाए : मट्टू गढ़शंकर :शनिवार रात्रि लगभग सवा आठ बजे गांव गढ़ी मट्टों की मट्टों पत्ती में सुरेन्द्र सिंह...
article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन संत बाबा बतन गिर जी का जन्म दिवस मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  कस्बा माहिलपुर में डेरा नंगल खूंगा के महापुरुष ब्रह्मलीन संत बाबा बतन गिर जी का जन्म दिवस उनके प्रिय भक्त डाक्टर जरनैल राम की ओर से समूह संगतों के सहयोग से...
पंजाब

बाला जी की भव्य चौंकी 7 नंबबर को : इंटरनेशनल गायक गौतम जालंधरी और अजय माही बाला जी का गुणगान करेंगे

होशियारपुर, 6 नवंबर : श्री राम के दुलारे हनुमान दल हरि नगर वालों की बैठक प्रधान मुनीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुनीश शर्मा ने बताया की श्री हनुमान...
Translate »
error: Content is protected !!