डी.ए.वी. बीएड कॉलेज की वार्षिक मैगज़ीन शिक्षोदया 2023-24  का विमोचन

by
 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.डी.एल.आनंद ( रिटायर्ड प्रिंसिपल ) के मार्गदर्शन तथा प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला के नेतृत्व में चल रही संस्था डी.ए.वी.कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर की वार्षिक मैगज़ीन शिक्षोदया 2023-24 का विमोचन कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ. अनूप कुमार के द्वारा किया गया I
सम्बोधन में प्रधान डॉ.अनूप कुमार ने कहा कि कॉलेज मैगज़ीन कॉलेज की गतिविधियों का दर्पण होती है तथा इसके माध्यम से छात्र अपनी भावनाओं और विचारों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त कर सकते हैं I साथ ही उन्होंने कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. विधि भल्ला को मैगज़ीन के सफलतापूर्वक विमोचन पर बधाई दी I
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला ने बताया कि ‘शिक्षोदया 2023-24‘ नौ भागों पंजाबी ,हिंदी, इंग्लिश, मैथमेटिक्स, कंप्यूटर, सामाजिक विज्ञान, परफार्मिंग आर्ट्स, साइंस और समाचार में सम्पादित पूरे अकादमिक वर्ष को दर्शाता हुआ मैगज़ीन है और यह सेशन 2023-24 की कॉलेज में होने वाली सभी प्राप्तियों का संग्रह है I तथा साथ ही उन्होंने मैगज़ीन के मुख्य सम्पादक डॉ.हरविंदर कौर , सह-सम्पादक डॉ.नरेश कुमार , स्टाफ सम्पादक डॉ.मोनिका , मैडम रोमा रल्हन, डॉ. अर्चना वासुदेव, डॉ.चेतना शर्मा, डॉ.पूनम सैनी, डॉ.हरप्रीत सिंह ,मैडम प्रिया शर्मा, मैडम अनीता और विद्यार्थी सम्पादकों को बधाई दी I
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एस.डी. स्कूल गढ़शंकर का दसवीं का परिणाम शानदार रहा 

गढ़शंकर : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए दसवीं कक्षा के परिणाम में एस.डी. स्कूल गढ़शंकर का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। स्कूल की छात्रा तमन्ना ने 92.31 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल...
article-image
पंजाब

बारापुर के जंगल में संदिग्ध हालत में मिला मृत तेंदुआ

गढ़शंकर , 31 दिसंबर :  गांव बारापुर के जंगल में एक तेंदुआ संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गांव...
article-image
पंजाब

कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन की तारीखें तय : आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला 13 मई को, संगरूर से सुखपाल खैरा और पटियाला से उम्मीदवार डॉ़ धर्मवीर गांधी 8 मई को नामांकन भरेंगे

चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन की तारीखें तय हो गई हैं। संगरूर से सुखपाल खैरा और पटियाला से उम्मीदवार डॉ़ धर्मवीर गांधी आठ मई को पर्चा भरेंगे। नौ मई को खडूर...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम का दसवीं का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर ।  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किया दसवीं के परिणाम में सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल धाम का परिणाम शानदार रहा इस संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!