डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में तीन दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट की वर्कशॉप आरंभ

by

गढ़शंकर, 19 अक्तूबर: डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में कॉलेज कमेटी अध्यक्ष वी.पी. बेदी की तथा प्रिं. डॉक्टर कमल इंदर कौर के नेतृत्व में तीन दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट संबंधी वर्कशॉप आरंभ की गई। इस वर्कशॉप में मैडम रितु रावल पिडीलाइट कंपनी जालंधर द्वारा छात्राओं को पेंटिंग, फ्लावर मेकिंग, स्टैंसिल प्रिंटिंग, ब्लॉक प्रिंटिंग, टाई एंड डाई आदि संबंधी कलाएं सिखाई जाएंगी। मैडम रितु रावल को इस काम संबंधी 25 साल का तजुर्बा है तथा 2008 में शिक्षा मंत्री भारत द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया जा चुका है। वर्कशॉप के उद्घाटन में समागम दौरान प्रो. सुरेंद्र पाल ने छात्रों को कॉलेज शिक्षा के साथ-साथ दस्तकारी शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किया। प्रिं. डॉ. कमल इंद्र कौर ने संबोधित करते कहा कि महंगे उपहार खरीदकर देने की बजाय अपने हाथों से बनाकर उपहार भेंट करना अच्छी बात है। उन्होंने इस कला को बतौर व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। प्रोफेसर इंद्रजीत कौर मुखी फैशन डिजाइन विभाग द्वारा इस परीक्षा को सफल बनाने के लिए प्रबंध किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED Raid: BJP नेता के घर पर पड़ी ED की रेड – पैसे गिनने की मशीनें लेकर पहुंचे अफसर, मचा हड़कंप

सिरमौर में है भाजपा नेता की फार्मा फर्म पानीपत. हरियाणा के पानीपत में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने भाजपा नेता के घर रेड की है. ईडी की टीमें पूर्व सांसद संजय भाटिया के...
article-image
पंजाब

पुलिस की गाड़ी को साइड नहीं दी- युवक को नशे के झूठे केस केस में फंसाया : कोर्ट ने एक लाख रुपये का मुआवजा वसूलने को कहा

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने एक पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया और एक व्यक्ति को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया। बता दें कि पूरा मामला पंजाब पुलिस की कार्रवाई...
article-image
पंजाब

Full Dress Rehearsal Held for

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 13 : Cabinet Minister Mohinder Bhagat will hoist the national flag during the district-level Independence Day celebrations on August 15 at the Police Line Ground. This was announced by Deputy Commissioner Ashika...
Translate »
error: Content is protected !!