डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में तीज उत्सव मनाया : कालेज की छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किया प्रस्तुत

by

गढ़शंकर : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में तीज उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कालेज की छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें छात्राओं ने पंजाबी पोशाक पहनकर गिद्दा, भांगड़ा और बोलियां डालकर रंगारंग प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. कंवल इंदर कौर और समस्त स्टाफ सदस्यों ने झूले झूट कर आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. कंवल इंदर कौर ने छात्राओं को तीज के त्योहार की बधाई दी और इस दिन के महत्व के बारे में जानकारी दी । उन्होनों कहा ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी विरासत और समृद्ध संस्कृति से जोड़ना है। इस समय छात्राओं को लड्डू बांटे गए। मंच संचालन का दायित्व मैडम कामना ने निभाया। तीज उत्त्सव में सभी स्टाफ सदस्यों एवं छात्राओं ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डॉ. मनमोहन सिंह : एक प्रेरणादायक जीवन यात्रा का अंत – उनका जीवन सार्वजनिक सेवा, विद्वता, और नीतिगत दूरदर्शिता का प्रतीक रहा

भारत में आर्थिक सुधार के निर्माता कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार (26 दिसंबर) को निधन हो गया। वे 92 साल के थे। मनमोहन सिंह को उनके घर पर बेहोशी आने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस देश को गुमराह करना बंद करे : जयराम ठाकुर

विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन’ से आएगा क्रांतिकारी बदलाव बोले, पहले की तरह 90:10 अनुपात की तर्ज पर मिलेगा हिमाचल को लाभ, कार्यदिवस बढ़ाने से भी पहाड़ी राज्य को मिला फायदा एएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ने कहा टोपी की राजनीति से बाहर निकलें : शिमला में जी-20 सम्मेलन के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल नहीं

दिल्ली : मुख्य सचिवों के सम्मेलन में भाग लेने गए हिमाचल के अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टोपी की राजनीति से बाहर निकलें और समय के साथ अपने में बदलाव लाएं।...
Translate »
error: Content is protected !!