डीएवी गर्ल्स कॉलेज गढ़शंकर में गुरु रविदास जयंती मनाई

by

गढ़शंकर: कॉलेज कमेटी अध्यक्ष श्री वी.पी. बेदी की अध्यक्षता में तथा प्रिंसिपल श्रीमती कमल इंद्र कौर के नेतृत्व में डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश उत्सव श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। इस मौके एक विशेष समागम आयोजित किया गया। समागम के दौरान छात्राएं रितिका भट्टी, तरनजीत कौर व गुरलीन कौर ने गुरु जी के जीवन पर विचार पेश किए। इस मौके प्रोफेसर सुलिंदर पाल ने गुरु रविदास जी के जीवन से संबंधित घटनाओं का वर्णन करते हुए अपना व समाज का सुधार करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके प्रिंसिपल श्रीमती कमल इंदर कौर ने गुरु जी की शिक्षाओं तथा वाणी पर चर्चा की। प्रोफेसर कामना ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर समूह स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।
फोटो :
समागम दौरान श्री गुरु रविदास जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते समय प्रिंसिपल कमल इंदर कौर व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कत्ल कर लूट को दिया अंजाम, अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज : हाथ पांव बंधे हुए थे और मुँह में कपड़ा हुआ था ठूसा

 गढ़शंकर, 22 जून : थाना महिलपुर पुलिस ने मनप्रीत सिंह के बयान पर उसके पिता रशपाल सिंह का कत्ल कर लूट करने के आरोप में अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा...
article-image
पंजाब

खुले पनीर के 9 सैंपल लिए : होशियारपुर के DHO ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी

होशियारपुर, 14 सितंबर :   फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब के कमिश्नर डॉ. अभिनव त्रिखा और सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. पवन कुमार शगोतरा के निर्देशानुसार नव नियुक्त जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) डॉ. जतिंदर भाटिया द्वारा...
article-image
पंजाब

भगवान वाल्मीकि तीर्थ के निकट माता जानकी और लव-कुश का एक भव्य मंदिर स्थापित : मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर में एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक परियोजना की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि भगवान वाल्मीकि तीर्थ के निकट माता जानकी और लव-कुश का एक भव्य...
article-image
पंजाब

आदमपुर में कार्यकर्ताओं ने निकल विजय मार्च, जालंधर में आप की जीत के बाद :विजयी मार्च में टांडा के विधायक जसबीर सिंह राजा गिल व दसूहा के विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन व आप नेता जगदीश जस्सल विशेष तौर पर हुए शामिल

आदमपुर : उपचुनाव लोक सभा जालंधर में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील रिंकू दुआरा बड़ी जीत दर्ज करने के आदमपुर में निकाले विजयी मार्च में टांडा के विधायक जसबीर सिंह राजा गिल व...
Translate »
error: Content is protected !!