डीयू छात्रा स्नेहा की मौत मामले में कैब ड्राइवर का बड़ा खुलासा…गाड़ी में उसने मुझसे…’

by

दिल्ली ।  दिल्ली विश्वविद्यालय की त्रिपुरा निवासी 19 वर्षीय छात्रा स्नेहा देवनाथ की आत्महत्या का मामला अब थोड़ा-थोड़ा सुलझता नजर आ रहा है. दिल्ली पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें हत्या की वजह बताई गई है।

उसने पारिवारिक कारणों को आत्महत्या का कारण बताया है, लेकिन पढ़ाई या किसी के तरफ से कोई दबाव का कोई जिक्र नहीं किया है।

स्नेहा का शव 6 दिन लापता रहने के बाद रविवार (13 जुलाई) को यमुना नदी से बरामद किया गया. वो 7 जुलाई को उत्तरी दिल्ली स्थित सिग्नेचर ब्रिज पहुंची थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला था. पुलिस ने बताया कि शव की पहचान परिवार ने कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पूरी तरह सामान्य लग रही थी- ड्राइवर

वहीं इस मामले में अब कैब ड्राइवर का बयान सामने आया है, जिसने छात्रा को सिग्नेचर ब्रिज तक छोड़ा था. आईएएनएस को दिए बयान में ड्राइवर ने बताया कि 7 जुलाई को उसने स्नेहा को साउथ एक्स के पर्यावरण कॉम्प्लेक्स से पिक किया और 39 मिनट बाद सिग्नेचर ब्रिज पर ड्रॉप किया. लड़की ने 523 रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया।

ड्राइवर ने बताया कि सफर के दौरान वह पूरी तरह सामान्य लग रही थी. उसने मुझसे ब्लूटूथ कनेक्ट करने को कहा, लेकिन मैंने मना कर दिया और यूट्यूब पर गाना सुनने के लिए कहा।

फोन पर बात की और फिर चैट करने लगी- ड्राइवर

कैब ड्राइवर के अनुसार, गाड़ी में बैठने के करीब दस मिनट बाद स्नेहा ने 1-2 मिनट फोन पर बात की और फिर चैट करने लगी. फिर कुछ देर शांत बैठी रही. ड्रॉप से लगभग 5 मिनट पहले उसे एक और कॉल आई और जैसे ही कैब रुकी, वह चुपचाप पीछे की ओर चली गई. ड्राइवर ने बताया कि लड़की के व्यवहार में कोई असामान्यता नहीं थी, जिससे उसे अंदेशा होता कि वह कुछ ऐसा कदम उठाने जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि स्नेहा ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने पारिवारिक कारणों को आत्महत्या की वजह बताया. पढ़ाई या अन्य किसी दबाव का उसमें कोई उल्लेख नहीं था. टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पुलिस ने उसके आखिरी स्थान की पुष्टि की थी, जो सिग्नेचर ब्रिज था।

उसका शव ब्रिज से करीब 10 किलोमीटर दूर, गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास यमुना नदी में मिला. मामले की जांच जारी है और पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि किन परिस्थितियों में छात्रा ने इतना बड़ा कदम उठाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार आलू का समर्थन मूल्य घोषित करेगी- ऊना ज़िला में 20 करोड़ रुपये की लागत आलू प्रसंस्करण संयत्र किया जाएगा स्थापित : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ने कहा है कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऊना ज़िला में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टीएमसी कार्यालय में महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार का एनएचआरसी ने किया जिक्र

नई दिल्ली :  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संदेशखाली मामले पर अपनी रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे किए हैं। शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में आयोग ने टीएमसी कार्यालय में महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार...
article-image
पंजाब

सैन्य सम्मान के साथ दी गई सूबेदार हरदीप सिंह को अंतिम विदायगी

होशियारपुर, 08 मई: अरुणाचल प्रदेश में एल.ए.सी के साथ देश की सेवा करते हुए शहीद हुए होशियारपुर के गांव बरांडा के सूबेदार हरदीप सिंह को आज सैन्य सम्मान के साथ उनके गांव में ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चम्बा में पंचायत निर्वाचन मतदाता सूचियों का अंतिम रूप प्रकाशित : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार जिला चम्बा की समस्त ग्राम पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का अंतिम...
Translate »
error: Content is protected !!