डीसी Xl ने आईएमए को तथा एसएसपी Xl ने कारपोरेशन Xl को हराकर दर्ज की जीत

by

पंजाब में नशे के खात्मे के लिए हम सभी को एकजुट होकर करना होगा कामः अविनाश राय खन्ना
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : नशे के खात्मे के लिए सरकार द्वारा चलाए गए अभियान के तहत एचडीसीए द्वारा पीसीए के सहयोग से करवाई जा रही जागरूक पंजाब शहीद भगत सिंह जी को समर्पित करवाई जा रही यादगारी प्रीमियम क्रिकेट लीग में रेलवे मंड़ी की ग्राउंड में आज खेले गए मैचों में डीसी X1 ने आईएमए को तथा एसएसपी X1 ने कारपोरेशन X1 को हराकर जीत दर्ज की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि आज खेलें गए मैचों में एसएसपी X1 ने कारपोरेशन X1 को 45 रन से हराकर जीत दर्ज की। उन्होंने बताया कि एसएसपी X1 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। जिसके जवाब में कारपोरेशन X1 112 रन ही बना सकी। आज खेले गए दूसरे मैच में डीसी X1 ने आईएमए को 87 रन से हराकर जीत दर्ज की। डीसी X1 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों के नुकसान पर 176 रन बनाए तथा आईएमए X1 केवल 90 रन ही बना सकी। इस तरह डीसी X1 ने टूर्नामैंट की पहली जीत दर्ज की। होशियारपुर के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच की शुरूआत करवाई। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के खात्मे के लिए हम सभी को आगे आकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह नशा पंजाब की जवानी को खोखला कर रहा है यह सभी पंजाब वासियों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि एचडीसीए द्वारा करवाए जा रहे नशे के खिलाफ यह टूर्नामैंट एक महत्वपूर्ण कड़ी है तथा इसमें सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं मिलकर नशे के खिलाफ कार्रवाई की शप्थ ले चुके हैं। उन्होंने आज खेलें गए मैचों के लिए विजेता टीमों को अपनी शुभकामनाएं दी। एचडीसीए के अध्यक्ष डा. दलजीत खेला की अध्यक्षता में मुख्यातिथि अविनाश राय खन्ना को एचडीसीए की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आज खेले गए पहले मैच में एसएसपी X1 के तरलोचन राणा तथा डीसी X1 के प्रदीप शर्मा को मैन आफ दी मैच घोषित किया गया। इस अवसर पर एचडीसीए के अध्यक्ष डा. दलजीत खेला, विवेक साहनी, डा. पंकज शिव, ठाकुर योगराज, जतिंदर सूद, एडवोकेट अरविंद सूद, अमित ठाकुर, जसवीर सिंह आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला के पिता का बड़ा एलान…भावुक होते हुए बोले- बेटे का सपना करूंगा पूरा : ‘मानसा से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

मानसा। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाग लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने रविवार को मानसा में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा की कि वे 2027...
article-image
पंजाब

न्यू दशमेश पब्लिक हाई स्कूल सैला कलां का नतीजा शानदार रहा :  छात्रा कृतिका, मुस्कान,गुरवीर सिंह ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सत्र 2023-24 के लिए घोषित आठवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम में न्यू दशमेश पब्लिक हाई स्कूल सैला कलां ने शानदार नतीजा रहा । स्कूल के एमडी...
article-image
पंजाब

नेशनल पब्लिक स्कूल का आठवीं कक्षा का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर : नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी मटों का आठवीं कक्षा का नतीजा इस वर्ष भी शानदार रहा। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसिपल सतनाम सिंह खानपुरी ने बताया कि...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल बीनेवाल : आठवीं, दसवीं व बारहवीं में क्रमवार कशिश, रजनी व तानिया को प्रथम आने पर किया सम्मानित

गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीनेवाल में स्कूल में आठवीं, दसवीं व बाहरवीं कक्षा में पहले स्थान पर रहने वाले छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसमें आठर्वी कक्षा में कशिश पुत्री चैन कुमार ने...
Translate »
error: Content is protected !!