डीसी इलेवन की एनएचपीसी पर शानदार जीत

by

एएम नाथ। चम्बा :एनएचपीसी के खेल मैदान करियां चंबा में NHPC और उपायुक्त कार्यालय चंबा की टीम के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें डीसी इलेवन की टीम ने एनएचपीसी इलेवन पर शानदार जीत हासिल की।

मैच के दौरान श्री जनेश जी डीजीएम एचआर एनएचपीसी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मैच का आयोजन नशा निवारण थीम पर खेला गया। NHPC चंबा की टीम के कप्तान श्री माधव पांडे और उपायुक्त कार्यालय चंबा की टीम के कप्तान श्री जोगिंदर पाल की अगुवाई में मुख्यतिथि ने सभी खिलाड़ियों के साथ परिचय किया और खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया।
उपायुक्त कार्यालय चंबा की तरफ से जोगिंदर पाल, अवनेश शर्मा, ओपी कालिया, दिलवर सिंह, विजय कुमार, सुयश शर्मा, पंकेश कुमार, विनोद कुमार, सूरज बरोत्रा, विपन् कुमार, मनोज कुमार और बिंदु कुमार व NHPC की तरफ से माधव पांडे, प्रवेश ठाकुर, आशीष कुमार, अविनेश्वर जैना, प्रवीण सिंह, संजीव कुमार, अजय यादव, अजीत, करण, विक्की, राहुल और जोगिंदर कुमार ने मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके अलावा मैच में श्री प्रधान और मनोज कुमार ने बेहतरीन अंपायरिंग कीI
मुख्यतिथि जानेश जी ने कहा कि खेल जीवन में अहम भूमिका रखता है। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इसलिए युवाओं को खेल की तरफ ध्यान देना चाहिए। DC XI की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर मे 190 रन बनाये। इसमें ओमप्रकाश ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाया। लक्षय का पीछा करते हुए एनएचपीसी इलेवन 126 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस तरह DC XI की टीम ने शानदार जीत हासिल कीI

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला में कम होगी भीड़ : माउंटेन सिटी परियोजना के तहत नई सिटी बनाई जाएगी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल की राजधानी शिमला में भीड़ को कम करने के लिए माउंटेन सिटी परियोजना के तहत नई सिटी बनाई जाएगी l कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बेदोली क़ृषि सहकारी सभा (ऊना) में करीब पांच करोड़ का गवन : सोसाइटी सचिव के खिलाफ मामला दर्ज़

एएम नाथ। ऊना :  हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गाँव बेदोली में कृषि सहकारी सभा में 5 करोड रुपए के गबन का मामला सामने आया है। यह मामला उस समय पकड़ में आया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर ने शिमला, सिरमौरी ताल और कच्ची ढांग में हुई तबाही का लिया जायजा :

शिमला : भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं ने इस बार हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। हिमाचल में हुई तबाही का जायजा लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत फिर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस : हरियाणा विधानसभा चुनाव

चंडीगढ़, 3 नवंबर :   हरियाणा के विधानसभा चुनावों में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में धांधली के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है।  कुछ रोज पूर्व ही...
Translate »
error: Content is protected !!