डीसी इलेवन ने एसपी इलेवन को 73 रनों से किया पराजित : सोमिल तथा रामोत्रा की शानदार बल्लेबाजी, दोनों ने जड़े अर्धशतक

by

धर्मशाला, 03 दिसंबर। धर्मशाला के कालेज ग्राउंड में आयोजित टी-टवेंटी क्रिकेेट मैच में डीसी इलेवन ने एसपी इलेवन को 73 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी इलेवन ने 20 ओवर में 237 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया इसमें धर्मेश रामोत्रा और तथा सोमिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 123 रनों की अहम साझेदारी रही, सोमिल ने सर्वाधिक 45 गेंदों में 80 बनाए जिसमें दस चैके तथा चार छक्के भी जड़े इसी तरह से धर्मेश ने 46 गेंदों में 65 रनों का योगदान दिया।
डीसी इलेवन के कप्तान निपुण जिंदल ने आठ गेंदों पर 12 रन का योगदान दिया जबकि पवन ने 14, अनुराग ने पांच तथा अमित ने 14 तथा संजीव ने 15 रनों का योगदान दिया। एसपी इलेवन की ओर से एसपी शालिनी तथा आशोक ने दो-दो विकेट चटकाए। विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी एसपी इलेवन की शुरूआत अच्छी नहीं रही तीन ओवर के भीतर ही 27 रन पर दो विकेट डीसी इलेवन की ओर से चटकाए गए।
एसपी इलेवन की ओर से अजय कपूर ने 31, दिनेश ने 34, डीएसपी मनोज तथा अंकित ने 18-18 रनों का योगदान दिया। अंकित ने दस, आशीष ने 11 रनों का योगदान दिया। डीसी इलेवन की ओर से एडीएम रोहित, पवन, सिकंदर ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि धर्मेश ने एक विकेट चटकाकर अपनी टीम को विजयी बनाया। इस अवसर पर डीसी निपुण जिंदल तथा एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि बेहतरीन टीम वर्क के लिए अधिकारियों के बीच मैचों का आयोजन जरूरी है, स्वस्थ जीवन तथा तनाव मुक्त रहने के लिए खेलें अत्यंत आवश्यक है इसी के दृष्टिगत रविवार को डीसी इलेवन तथा एसपी इलेवन के बीच मैच का आयोजन किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने कहा था : बागवान सेब के दाम ख़ुद तय करेंगे : सरकार बनने के बाद अव मंत्री बागवानों से कह रहे के देश में ऐसी व्यवस्था नही — जय राम ठाकुर

एएम नाथ। तपोवन (धर्मशाला) शनिवार को बीजेपी विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विधान सभा परिसर में सेब की पेटियों के साथ प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेसी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

स्कार्पियों चालक ने लगाई ब्रेक, 5 गंभीर घायल, सिवल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती : गाय को बचाने स्कार्पियों चालक ने लगाई ब्रेक पीछे से आ रही निजी कंपनी बस ने टक्कर मारी, बस के पीछे से टकराई आई-20 कार

गढ़शंकर- गढ़शंकर होशियारपुर सडक़ पर गांव भज्जलां टर्न के पास गाय को स्कार्पियों चालक बचाने की कोशिश कर हा था तो पीछे से एक निजी कंपनी की तेज रफतार बस ने टक्कर मार दी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने श्री कृष्ण गौशाला सुनपुर धार बग्गी का किया दौरा*

गौशाला के सुधार कार्यों के लिए 2 लाख रुपए वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की एएम नाथ। बैजनाथ, 10 अक्टूबर  : विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने श्री कृष्ण गौशाला सुनपुर धार बग्गी का दौरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा सचिव हि प्र राकेश कंवर (भाप्रसे) 20 नवंबर को जिला चंबा के प्रवास पर

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा सचिव, श्री राकेश कंवर, (भाप्रसे) 20 नवंबर 2025 को जिला चंबा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला के सभी सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों,...
Translate »
error: Content is protected !!