डीसी-एसपी ने की छापेमारी : ऊना में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी

by

रोहित जसवाल।  ऊना, 15 मार्च – जिला प्रशासन ऊना अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त ऊना जतिन लाल व पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने शनिवार सायं विभिन्न खनन स्थलों पर औचक छापेमारी की।

May be an image of 4 people
इस दौरान श्री श्री रूद्रा स्टोन क्रेशर व रुद्रा स्टोन क्रेशर में अनियमितताएँ पाई गईं, जिसके चलते संबंधित इकाइयों की बिजली आपूर्ति तुरंत प्रभाव से काटने और लिज़ कैंसिल करने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

May be an image of 3 people
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जिला प्रशासन ऊना को पूर्णतः अवैध खनन मुक्त जिला बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।इसके लिए लगातार निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं अवैध खनन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राशन डिपुओं में सफाई और खाद्यान्नों के सुरक्षित भंडारण का रखें ध्यान : राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मिड डे मील में स्वच्छता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जारी करें विस्तृत एसओपी एएम नाथ।  हमीरपुर 30 मार्च। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता...
article-image
Uncategorized , पंजाब

बब्बर खालसा के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, एक को मुठभेड़ में लगी गोली

अमृतसर । पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से चल रहे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ अमृतसर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक मॉड्यूल को ध्वस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र ने दी मंजूरी – हिमाचल में 2,000 करोड़ रुपये से पक्की होंगी 1,500 किमी सड़कें

एएम नाथ। शिमला :   लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नियमों का हवाला देते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान के समक्ष यह मामला उठाया था।  केंद्रीय मंत्रालय ने सरकार को स्वीकृति पत्र...
article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन संत बाबा भगत राम जी की 86 वी वार्षिक बरसी मनाई : कीर्तनों  जत्थों और कथा वाचकों द्वारा संगतों को कीर्तन कथा विचारों से किया निहाल 

डाक्टर दलजीत अजनोहा को पी एच डी और डी लिट की डिग्री प्राप्त करने पर डेरे की ओर से संत नरेश गिर जी के नेतृत्व में विशेष सम्मानित किया होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!