डीसी का पंचायत प्रतिनिधियों से विकास को नए आयाम देने के लिए तत्परता से काम करने का आह्वान : बोले…सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी रखें पंचायत प्रतिनिधि, ताकि पात्र लोगों को दिला सकें अधिक से अधिक लाभ

by
 रोहित भदसाली।  ऊना, 3 सितंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने पंचायती राज संस्थानों के सभी प्रतिनिधियों से ऊना जिले में विकास को नए आयाम देने के लिए तत्परता से काम करने का आह्वान किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी होना अत्यावश्यक है, ताकि वे अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिला सकें।
May be an image of 10 people, dais and text
यह बातें उन्होंने मंगलवार को जिला परिषद के सभागार में आयोजित रिफ्रेशर ट्रेनिंग कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के दौरान कहीं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 सितंबर तक चलेगा, जिसमें जिले के सभी विकास खंडों की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि चरणबद्ध तरीके से भाग लेंगे। पहले दिन विकास खंड अंब के पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया गया।
उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से क्रियान्वित की जा रही योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान, पंचायत प्रतिनिधियों को उन्हें विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने में आने वाली समस्याओं के समाधान के बारे में व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। साथ ही, उन्हें पॉक्सो एक्ट (बच्चों के यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम) और पोश अधिनियम (कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम) के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
May be an image of 5 people, newsroom and text
कार्यक्रम के दौरान, ‘एक पौधा मां के नाम’ मुहिम के तहत उपायुक्त ने जिला परिषद ऊना परिसर में आंवला का पौधा रोपित किया और सभी पंचायत प्रतिनिधियों को भी आंवले के पौधों का वितरण किया। उन्होंने सभी पंचायतों में अधिक से अधिक पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सके। उपायुक्त ने विशेष रूप से युवा पीढ़ी और पंचायत स्तर पर लोगों को इस मुहिम से जोड़ने पर जोर दिया, जिससे अधिक से अधिक पौधारोपण हो सके।
कार्यशाला में जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी अध्यक्ष मीनाक्षी राणा, विकास खंड अंब के पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता: प्रो. चंद्र कुमार

कृषि मंत्री ने जोनल अस्पताल धर्मशाला की गवर्निंग बाॅडी बैठक की अध्यक्षता की, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर दिया विशेष जोर एएम नाथ। धर्मशाला, 29 जनवरी: कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह जिस तरह से मंडी का अपमान करने पर तुले हुए हैं उसका खमियाजा उन्हें हर हाल में भुगतना पड़ेगा –

मंडी, 30 अप्रैल : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि जिस तरह की शब्दावली का विक्रमादित्य सिंह इस्तेमाल कर रहे हैं उससे यही प्रतीत हो रहा है कि उन्हें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेसी MLA राणा गुरजीत और राणा इंद्र प्रताप की 22.02 करोड़ की संपत्ति जब्त

पंजाब के कपूरथला से कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह और उनके बेटे, सुल्तानपुर लोधी से विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह की कंपनी राणा शुगर्स लिमिटेड की 22.02 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने नावर क्षेत्र का दौरा कर निर्माणाधीन घांसीधार-खदराला सड़क तथा टुटुपानी में HPMC द्वारा स्थापित पैकिंग ग्रेडिंग हाउस का किया निरीक्षण

शिमला, अकतूबर 15 – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां रोहड़ू उपमंडल के नावर क्षेत्र में घांसीधार- खदराला सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक...
Translate »
error: Content is protected !!