डीसी गंधर्वा राठौड़ ने भोरंज में लिया विभिन्न विकास कार्यों का जायजा

by
एएम नाथ।  भोरंज 16 फरवरी :  उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सोमवार को भोरंज का दौरा करके वहां जारी विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।  उन्होंने सम्मू ताल के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया। सम्मू ताल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए उपायुक्त ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने यहीं पर निर्माणाधीन बस अड्डे के कार्य की प्रगति का जायजा भी लिया। उन्होंने मिनी सचिवालय भोरंज के परिसर का भी निरीक्षण करके अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उपायुक्त ने मिनी सचिवालय के पास निर्माणाधीन सामुदायिक भवन और खेल के मैदान की साइट पर जाकर भी निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने भोरंज उपमंडल में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में भी अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की तथा इन योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण फीडबैक लिया। उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि अगर किसी योजना के क्रियान्वयन में जमीनी स्तर पर कोई दिक्कत आ रही है या उसमें कुछ सुधार की आवश्यकता है तो संबंधित अधिकारी उसके बारे में नियमित रूप से फीडबैक अवश्य दें।
इस अवसर पर एसडीएम शशिपाल शर्मा, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा और अन्य अधिकारियों ने उपायुक्त को विभिन्न विकास कार्यों तथा कल्याणकारी योजनाओं की ताजा स्थिति से अवगत करवाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो सगी बहनें करती थीं गंदा काम, जीती थी लग्जरी लाइफ, पुलिस ने जाना राज, ‘मजनू का टीला’ से लिया उठा

नई दिल्ली :  देश की राजधानी दिल्ली में हर कोई लग्जरी लाइफ जीना चाहता है।कोई लग्जरी लाइफ सही धंधा कर जीता है तो कोई लग्जरी लाइफ जीने के लिए गलत धंधा चुन लेता है....
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 दिसम्बर तक करवाएं गेहूं की फसल का बीमा : DC राहुल कुमार

बिलासपुर, 29 नवम्बर: जिला कृषि विभाग के माध्यम से संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत गेहूं की फसल का बीमा 1 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। इस बारे जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ को प्रधानमंत्री मोदी ने दी 500 करोड़ की सौगात : भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा

भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना दूसरा घर मानते है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को करोड़ों की सौगातें देकर साबित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

300 पौधे लगाए जाएंगे : DC राघव शर्मा ने दियोली फिश फार्म में पौधारोपण का किया शुभारंभ

दियोली मछली बीज पालन केंद्र में लगाए जाएंगे 300 पौधे ऊना: 18 अगस्तः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज दियोली फिश फार्म में पौधा लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आने वाले कुछ दिनों...
Translate »
error: Content is protected !!