डीसी जतिन लाल की अपील…लोकतंत्र के लोकपर्व में सब हों सम्मिलित : ऊना में मतदाता जागरूकता रैली निकाल किया शत प्रतिशत मतदान को प्रेरित

by
ऊना, 26 मार्च। आम चुनावों में सबकी सहभागिता से अधिकतम मतदान तय बनाने के मकसद से मंगलवार को ऊना में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित इस गतिविधि में राजकीय महाविद्यालय ऊना के एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मतदाता जागरूकता के संदेश वाली तख्तियों, बैनर्स और नारों के साथ लोगों को मतदान के महत्व तथा मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक किया।
जागरूकता रैली के सम्पन्न होने पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने सभी कैडेट्स और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी पात्र युवाओं से अपना वोट बनवाने और मतदान करके सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल 2024 को 18 साल की आयु या उससे अधिक के हो रहे किसी युवा ने यदि अभी अपना वोट नहीं बनवाया है तो वह वोट जरूर बनवा ले। 4 मई तक मतदाता सूची में पंजीकरण कराया जा सकता है।
लोकतंत्र के लोकपर्व में सब हों सम्मिलित
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ऊना में स्वीप के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार की नवीन और पारंपरिक गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। सभी विभागों, शिक्षण संस्थानों को साथ लेकर मतदाता जागरूकता के प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षण संस्थानों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिये भाषण, रंगोली समेत अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि पहली जून को मतदान के दिन जिले में सभी मतदाता अपने घरों से निकलें और अपने मताधिकार का उपयोग करें। सशक्त लोकतंत्र के लिए सभी मतदाता लोकतंत्र के लोकपर्व में सम्मिलित हों और सही तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त महिंद्र पाल गुर्जर,एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान, एनसीसी संयोजक अश्विनी कुमार, निर्वाचन कानूनगो हरजीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रतिभा सिंह की मंडी हल्के के बिभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए 46 लाख किए जारी

मंडी, 14 जनवरी :  सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगभग 46 लाख रुपये जारी किए हैं। यह धनराशि जिले के गोहर, धनोटू, चच्योट, गोपालपुर और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में पानी का प्रचंड प्रहार : बाढ़-बारिश से मचा हाहाकार! इन 5 पॉइंट में जानें अब बाढ़ से कैसे हैं हालात?

चंडीगढ़ : पंजाब में मानसून के बादल आफत बनकर टूट पड़े हैं। पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण राज्य के सभी 23 ज़िले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में जनजातीय विकास मंत्री ने किया जनजातीय कन्या छात्रावास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

बच्चियों से किया सीधा संवाद कर जानी सुविधाएं चंबा, (भरमौर ), 30 सितंबर राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय क्षेत्र भरमौर में राजकीय जनजातीय आवासीय विद्यालय का निरीक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना किताबों के ही सीबीएसई स्कूलों में कैसे पढ़ेंगे बच्चे : जयराम ठाकुर

किताब न दे पाने का तर्क भी बचकाना, हर तरफ अफरातरफी का माहौल एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा 2 साल से प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!