सांसद प्रतिभा सिंह की मंडी हल्के के बिभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए 46 लाख किए जारी

by
मंडी, 14 जनवरी :  सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगभग 46 लाख रुपये जारी किए हैं। यह धनराशि जिले के गोहर, धनोटू, चच्योट, गोपालपुर और सरकाघाट क्षेत्र में खर्च होगी। बता दें, सांसद ने इन क्षेत्रों के अपने दौरे में विभिन्न विकास कार्यों के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। अब घोषणाओं के मुताबिक कार्यान्वयन एजेंसियों संबंधित बीडीओ और लोक निर्माण विभाग को अलग अलग 30 विकास कार्यों के लिए यह धनराशि प्रदान की गई है।
सांसद ने धनोटू ब्लॉक की ग्राम पंचायत भौर के निर्माणाधीन पंचायत घर के कार्य को पूर्ण के लिए 5 लाख रुपये प्रदान किए हैं। गोहर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कांडी में अलीनाल से मुख्य मार्ग तक सड़क सुधार के लिए 1.50 लाख वहीं ग्राम पंचायत तुन्ना में जोहानाला में मोक्षधाम के लिए 1.50 लाख प्रदान किए हैं। उन्होंने धनोटू ब्लॉक की ग्राम पंचायत डुगरैण के सेवा युवक मंडल के लिए खेल सामग्री तथा अन्य साजोसामान की खरीद के लिए 1.50 लाख रुपये तथा डुगरैण के निर्माणाधीन पंचायत भवन के लिए 1.50 लाख रुपये व पंचायत में मोक्षधाम के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 2 लाख प्रदान किए हैं।
सांसद ने धनोटू ब्लॉक की भौर पंचायत के शीतला महिला मंडल के लिए खेल व अन्य सामग्री के लिए 1 लाख रुपये तथा नवीन युवक मंडल भौर को 50 हजार प्रदान किए हैं। उन्होंने धनोटू ब्लॉक की ग्राम पंचायत भलाना की भलानाधार में अनुसूचित जाति बस्ती में सामुदायिक भवन के लिए 2 लाख रुपये प्रदान किए हैं। उन्होंने चुराग ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुटाहाची में कुटावाची-डामलदली सड़क के लिए 1.50 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत खन्योरी में गलीधार से चुड़ूधार पथ निर्माण के लिए 2 लाख और गोहर ब्लॉक में ग्राम पंचायत नंदी के बदली में फुट ब्रिज के कार्य के लिए 2 लाख रुपये प्रदान किए हैं।
सांसद ने धनोटू ब्लॉक की ग्राम पंचायत मग्गर पधरू में ओडा में फुट ब्रिज तथा पथ निर्माण के लिए 1 लाख रुपये प्रदान किए हैं। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जयदेवी स्कूल के लिए कबड्डी मैट और बॉक्सिंग किट खरीदने को जिला खेल एवं युवा सेवाएं अधिकारी को 2 लाख रुपये प्रदान किए हैं।
उन्होंने गोहर की ग्राम पंचायत काशन में झालों से डुआन गाड़ रोपा सड़क के मरम्मत कार्य के लिए 1.50 लाख रुपये, धनोटू ब्लॉक की ग्राम पंचायत चंबी में गुरु रविदास एससी बस्ती कांगड़ में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 1 लाख रुपये प्रदान किए हैं। ग्राम पंचायत छपराहन के लिए 10 सोलर खरीदने को 1 लाख रुपये, धनोटू ब्लॉक की ग्राम पंचायत महादेव में एनएच 21 से रैहन गांव तक पेवर रोड़ के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 1.50 लाख रुपये प्रदान किए हैं।
वहीं, सांसद ने सरकाघाट क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग को ग्राम पंचायत चौरी में कलश से लोअर कलश तक सड़क निर्माण कार्य पूरा करने को 2.50 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत रिस्सा में खराना मोड़ से रतन चंद के घर तक संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये जारी किए हैं।
उन्होंने गोपालपुर ब्लॉक में ग्राम पंचायत परसादा हवानी में मुख्य सड़क से धर्मपाल के घर तक पक्के रास्ता तथा डंगा लगाने के लिए 75 हजार रुपये, ग्राम पंचायत जमणी में खलाणू से रोपड़ी नाला तक संपर्क सड़क के लिए 1 लाख रुपये, ग्राम पंचायत मसेरन में दून गांव में मोक्षधाम के लिए 1.50 लाख, ग्राम पंचायत चौरी में जखेनी से मोक्षधाम तक संपर्क मार्ग के कार्य के लिए 1 लाख रुपये, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिक्कर के प्रार्थना सभा भवन निर्माण के लिए 1 लाख, ग्राम पंचायत चौक ब्राड़ता में संदोआ गांव में सामुदायिक भवन के लिए 2 लाख प्रदान किए हैं।
उन्होंने ग्राम पंचायत भद्रवाड़ में कलेरी गांव में सामुदायिक भवन के लिए 2 लाख, ग्राम पंचायत रखोटा में खरोटा खड्ड में मोक्षधाम के लिए 1 लाख, ग्राम पंचायत मसेरन में ब्राड़ा में सामुदायिक भवन के लिए 75 हजार रुपये तथा खाटी रा डोह में सामुदायिक भवन के लिए 75 हजार रुपये प्रदान किए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने आईएएंडएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया : राष्ट्रीय लेखा एवं लेखा परीक्षा अकादमी (एनएएए) ने देश में वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और सुशासन को सुदृढ़ करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई – राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गुरुवार को शिमला के यारोज में भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा (आईएएंडएएस) के 2025 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में तीन गैंगस्टरों को उम्रकैद मूसेवाला के मर्डर की वजह बना था यही केस

मोहाली : पंजाब के बहुचर्चित यूथ अकाली नेता विक्रमजीत सिंह कुलार उर्फ विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में मोहाली की अदालत ने तीन गैंगस्टरों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। आज मोहाली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मातृशक्ति का अपमान कर रही प्रदेश सरकार : जय सिंह

कहा, चहेतों को सेवा विस्तार तो मित्रों की भर्ती के लिए लगवा रही दौड़ शकला में पोल खोल अभियान में गरजे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह एएम नाथ। चम्बा : एक तरफ प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हार को मन से न लगाएं, फिर कोशिश करें : वीरेंद्र कंवर

थानाकलां स्कूल में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने किया अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ ऊना, 9 अक्तूबरः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज रावमापा...
Translate »
error: Content is protected !!