डीसी जतिन लाल ने स्वयं रक्त दान कर युवाओं को किया प्रेरित : विश्व रेडक्रॉस दिवस पर क्षेत्रीय अस्पताल में लगा रक्त दान शिविर

by
विशेष बच्चों को वितरित की सामग्री
रोहित जसवाल।  ऊना, 8 मई। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने वीरवार 8 मई को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रक्त दान शिविर लगाया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल ने किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने स्वयं रक्तदान करके युवाओं को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उपायुक्त की धर्मपत्नी व जिला रेडक्रॉस सोसाइटी अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष प्रो. डॉ. रेणु शेरावत भी उपस्थित रहीं।
डीसी ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है जिससे हम अनेक बहुमूल्य जिंदगियां बचा सकते हैं। आवश्यक है कि लोग विशेषकर युवा रक्तदान के लिए बढ़-चढ़ कर आगे आएं। उन्होंने विश्व रेडक्रॉस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से मानवता की भलाई और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे बढ़कर स्वेच्छा से रक्त दान करने की अपील की।
वहीं, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव संजय सांख्यान ने बताया कि इस शिविर में कुल 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा गरीब, जरूरतमंद लोगों की सेवा और कल्याण के लिए चलाई गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी दी।
रक्तदान के पश्चात उपायुक्त ऊना परिवार सहित देहलां स्थित आश्रय विशेष विद्यालय पहुँचे जहाँ उन्होंने विद्यालय के विशेष बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म, पानी की बोतलें और अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि विशेष बच्चों की सहायता करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है और ऐसे प्रयासों से समाज में आपसी सहयोग की भावना को बल मिलता है। साथ ही उन्होंने बच्चों को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. संजीव वर्मा, चिकित्सा ध्यीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव संजय सांख्यान, रेडक्रॉस के स्टेट पैटर्न सुरेंद्र ठाकुर, एडवोकेट सुरेश ऐरी, तहसील कल्याण अधिकारी जतिंद्र कुमार, डॉ सुचारिता लट्ठ, नीलम, चंचल सहित अन्य युवाओं ने रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का भराड़ी अस्पताल में औचक निरीक्षण : स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध

एएम नाथ। घुमारवीं, 15 जुलाई :  तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मंगलवार को अचानक भराड़ी सिविल अस्पताल का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय महिला सशक्तिकरण कार्यशाला आयोजित

रोहित भदसाली।  ऊना, 7 सितम्बर। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत कल्याण भवन ऊना में महिला सशक्तिकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता वरिष्ठ सिविल जज ऊना अनीता शर्मा ने की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में 65 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है अत्याधुनिक बस स्टैंड : मुख्यमंत्री सुक्खू ने डेढ़ दशक से लटके प्रोजेक्ट को पहनाया अमलीजामा

एएम नाथ । हमीरपुर 16 जुलाई। मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में लगभग डेढ़ दशक से लटके पड़े अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के कार्य के लिए बजट का प्रावधान करके तथा इसका निर्माण कार्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विपक्ष अनुराग ठाकुर पर जातिवाद को बढ़ावा देने का लगा रहा आरोप : अनुराग ठाकुर के बचाव में भाजपा भी उतरी

नई दिल्ली।  लोकसभा में अनुराग ठाकुर के दिए बयान पर विपक्ष हमलावर है और राजनीति गरमाई हुई है। विपक्ष ठाकुर पर जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहा है। अब भाजपा भी अनुराग...
Translate »
error: Content is protected !!