डीसी ने एकल नारी कृषि सहकारी सभा सलोह-घालूवाल का किया दौरा, महिला संगठनों की समस्याएं सुनीं

by

ऊना, 26 अक्तूबर: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज एकल नारी कृषि सहकारी सभा सलोह-घालूवाल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने महिलाओं द्वारा बनाये गए उत्पादों जैसे थैले, टोकरियां, पंखियां, मोमबत्तियां व दीवाली के लिए बनाए गए सजावटी सामान को जांचा। उपायुक्त ने महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे सिलाई सैंटर को भी सुचारू रूप से चलाने के लिए कहा।
इस अवसर पर महिलाओं ने डीसी से अपनी समस्याएं भी सांझा कीं। महिलाओं ने सभा द्वारा संचालित किये जा रहे सिलाई सैंटर की अध्यापिका का एक वर्ष के लिए वेतन का प्रावधान करने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई गई सिलाई मशीनों में ट्रेडर की व्यवस्था करने की मांग रखी। जिसका उपायुक्त ने यथासंभव व शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। जबकि ग्राम पंचायत खड्ड के राधे कृष्ण स्वंय सहायता समूह को मोमबत्तियां बनाने के लिए सांचे व मोम शीघ्र उपलब्ध करवा दिये जाएंगे। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत अप्पर गगरेट की एकल महिला स्वर्णी देवी ने जनसुनवाई में मकान के लिए डंगा लगवाने की समस्या रखी जिसका डीसी ने निरीक्षण के दौरान इस समस्या का भी समाधान किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एकल नारी कृषि सहकारी सभा, घालूवाल कांता शर्मा, कार्यकत्र्ता सोनिका, नीलम, स्वर्णी देवी, प्रवीण, पे्रम, कृष्णा देवी, सुमन व सुनीता उपस्थित रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कैशलेस भुगतान के लिए बस यात्रियों की पसंद बन रहा परिवहन निगम का एनसीएमसी कार्ड : मेट्रो की तर्ज पर एचआरटीसी उपलब्ध करवा रहा सुविधा, दिल्ली, मुंबई में भी मान्य

सरकाघाट, 29 अप्रैल : हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में अब यात्री यूपीआई, क्रेडिट व डेबिट कार्ड सहित नैशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) से भी टिकट राशि का भुगतान कर सकेंगे। मैट्रो की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप-मुख्यमत्री ने उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के (सीईओ) से की मुलाकात

रोहित जसवाल।  ऊना :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 14 दिसंबर (शनिवार) देर सायं विश्व विख्यात उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जय चौधरी से चंडीगढ़ में भंेट की । मुकेश अग्निहोत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समृद्ध हिमाचल-2045’ पहल के तहत ऑनलाइन प्रश्नावली आम जनता के लिए उपलब्ध

उपायुक्त ने प्रदेश के भविष्य निर्माण में ज़िला वासियों से योगदान का किया आग्रह एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के सतत आर्थिक विकास और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई हेतू सरकार द्वारा प्रदान की जाती है आर्थिक सहायता- महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 25 मई – बारिश तथा आगजनी सहित किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा प्रशासन के माध्यम से पीड़ित व्यक्ति को राहत राशि सहायतार्थ के...
Translate »
error: Content is protected !!