लोकसभा में नेता विपक्ष बनें राहुल गांधी : सीडब्ल्यूसी की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव

by

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार आज कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हो रही है। यहां कांग्रेस चुनाव नतीजों की समीक्षा की जा रही है, साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी मंथन हो रहा। बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए।

कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी बैठक के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, “कांग्रेस कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद स्वीकार करने का अनुरोध किया। उन्होंने जवाब दिया कि वे इस बारे में सोचेंगे। कांग्रेस की CWC बैठक के बाद कांग्रेस नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा ने कहा, ‘राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाना चाहिए। यही सबकी मांग है और यही कांग्रेस को मजबूती देगी। कांग्रेस CWC बैठक के बाद कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, ‘जब भी कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी से कुछ अपेक्षा की है तो उन्होंने पार्टी की ख्वाहिश पूरी की है।

आज कांग्रेस पार्टी उनसे गुजारिश करती है कि वो देश की आवाज़ सदन में उठाएं। पार्टी की CWC बैठक के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, CWC (कांग्रेस कार्यसमिति) ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालने का अनुरोध किया। राहुल गांधी संसद के अंदर इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “सबने यही बोला है कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने। यही होना भी चाहिए। कांग्रेस की CWC बैठक के बाद पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘अब कांग्रेस पार्टी का पुनरुद्धार शुरू हो गया है। यह CWC की भावना है। CWC बैठक के बाद सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस की विजयी उम्मीदवार कुमारी शैलजा ने कहा, “सबकी इच्छा थी कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने। इसमें सभी की सहमति थी। CWC बैठक के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र ‘जीतू’ पटवारी ने कहा, “पूरे देश का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी को चाहता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च विद्यालय दाँवटा की नव्या ने पास की छात्रवृत्ति परीक्षा

कुठाड़, 9 मार्च (तारा) : राजकीय उच्च विद्यालय दाँवटा की आठवीं कक्षा की मेधावी छात्रा नव्या ने राज्य स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय:  साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय व अपने परिजनों का नाम...
हिमाचल प्रदेश

संबल योजना के तहत जिला ऊना से प्राप्त हुए कुल 142 आवेदन, 91 लाभार्थियों को दो गई मदद गगरेट उपमंडल से 16 आवेदन प्राप्त हुए, 11 लाभार्थियों को जारी हुई आर्थिक सहायता

जिला ऊना में 91 लाभार्थियों को जारी की कुल 26.46 लाख रुपए की आर्थिक मदद ऊना: जिला प्रशासन की संबल योजना के तहत 30 जून 2022 तक जिला ऊना से कुल 142 आवेदन प्राप्त...
article-image
पंजाब

महांमाई का 35वां वार्षिक जागरण किया आयोजित : पंजाबी गायक बलराज बिलगा तथा प्रवीण अरोड़ा ने भेंटें गा कर महांमाई का किया गुणगान

गढ़शंकर । मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर की ओर से बाबू वेद प्रकाश कृपाल अध्यक्ष की देखरेख में महांमाई का 35वां वार्षिक जागरण आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध पंजाबी गायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने प्राथमिक पाठशाला गलुआ में 15 लाख से पूर्ण हुए सौंदर्यीकरण कार्य और नव निर्मित कमरे का किया लोकार्पण

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज नगर परिषद, ऊना के वार्ड नंबर 3 स्थित गलुआ में एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं सुनीं और उनके...
Translate »
error: Content is protected !!