डीसी ने किया पीएम श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय सलूनी का निरीक्षण

by

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने पीएम श्री राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सलूनी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं तथा शिक्षण के तौर तरीकों का विस्तृत निरीक्षण करने के अलावा विद्यालय में विद्यार्थियों के सीखने के स्तर की जाँच भी की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों का शिक्षा का स्तर संतोषजनक पाया गया।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों को शिक्षा स्तर को निरंतर सुधारने तथा बच्चों को समझाने के आसान तौर तरीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों को निर्देश दिए कि वे रोजाना विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों से संबंधित कॉपियों की विस्तृत जांच करें तथा हिंदी में अंग्रेजी व विषयों में स्पेलिंग का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने अध्यापकों को निर्देश दिए कि बच्चों को हिंदी व अंग्रेजी विषय से संबंधित रोजाना एक नया शब्द अवश्य सिखाएं। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा विद्यालयों के भवन व खेल मैदान का भी जायजा लिया गया जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक बलबीर सिंह, ओएसडी उमाकांत, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक गौरव वैद्य तथा स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

87 महिलाओं के साथ डॉक्टर ने किया बलात्कार.. 14 से 67 साल की महिलाओं को भी नहीं छोड़ा

नॉर्वे  :नॉर्वे के एक छोटे से गांव में कई महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 55 वर्षीय पूर्व डॉक्टर अर्ने बे पर 87 महिलाओं के साथ बलात्कार और...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पीजीआई चंडीगढ़ की इंस्टीट्यूट बॉडी के सदस्य बने सांसद मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 25 अक्टूबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन रिसर्च, चंडीगढ़ (पीजीआई) की इंस्टीट्यूट बॉडी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।...
article-image
पंजाब

बिजली बोर्ड की तैयारी जीरो पहली ही बारिश बर्फबारी में सैकड़ो गांव अंधेरे में डूबे

कुंभकर्णी नींद में सोई कांग्रेस सरकार, जनता बेहाल एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में लंबे इंतजार के बाद बारिश बर्फबारी से पेश आई समस्या के लिए कांग्रेस सरकार ने कोई तैयारी नहीं की...
article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन गढ़शंकर में साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित

गढ़शंकर: स्थानीय नंगल मार्ग पर गांव खानपुर के पास स्थित डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित किया गया। आज सुबह 11 बजे से...
Translate »
error: Content is protected !!