डीसी ने पूबोवाल, कुठारबीत व दुलैहड़ में किया तालाबों का निरीक्षण तालाबों के सौंदर्यीकरण करने के दिए निर्देश

by

ऊना, 23 मार्च – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पूबोवाल, कुठारबीत व दुलैहड़ में बने तालाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएफओ ऊना सुशील कुमार, बीडीओ हरोली मुकेश, एससी पीडब्ल्यूडी जीएस राणा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने डीएफओ ऊना को तालाबों के सौंदर्यीकरण हेतू शीघ्र प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने तालाबों के किनारे फलदार व छायादार वृक्ष लगाने को कहा ताकि गर्मियो ंमें स्थानीय लोगों को आरामदायक व स्वच्छ पर्यावरण मिल सके।
इसके अलावा बीडीओ हरोली को निर्देश दिए कि पूबोवाल में निर्माणाधीन पंचवटी पार्क के शेष बचे कार्य को जल्द पूर्ण करें ताकि स्थानीय लोगों को पार्क की सुविधा का लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बीडीओ को यह भी निर्देश दिए कि दुलैहड़ में पंचवटी पार्क के लिए मनरेगा के तहत बजट का प्रावधान कर शीघ्र पार्क का निर्माण कार्य आरंभ करवाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला शहर में नहीं चलेंगी 100 प्राइवेट बसें : क्या रहेगा विकल्प?

एएम नाथ । शिमला :  राजधानी शिमला में सोमवार को निजी बसें नहीं चलेगी। शिमला में मिनी बस चालक एवं परिचालक संघ हड़ताल पर हैं। ऐसे में शहर में लोगों को सप्ताह के पहले...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

50 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अगिनहोत्री ने किए शिलान्यास और लोकार्पण

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 मई। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज (मंगलवार) को हरोली विधानसभा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के समग्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोषण के पांच स्तंभ बनाएंगे जीवन को स्वस्थ: डीपीओ अशोक शर्मा

धर्मशाला, 25 सितम्बर। पोषण के पांच स्तंभ प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को स्वस्थ बनाने के लिए उपयोगी हैं। इसके तहत पौष्टिक आहार, बच्चों के जन्म के पहले एक हजार दिन, खून की कमी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्वालिटी कंट्रोल के दो पद, लेथ मशीन के पांच पद व फिटर हेल्पर के दो पद भरे जाएंगे : एम्को इंडस्ट्रिज़ शिवपुरा, मुबारिकपुर में

ऊना, 13 सितम्बर – मैसर्ज़ एम्को इंडस्ट्रिज़ शिवपुरा मुबारिकपुर अम्ब द्वारा 16 सितम्बर को प्रातः 11 बजे उप रोजगार कार्यालय अम्ब में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते...
Translate »
error: Content is protected !!