डीसी ने बिझड़ी में लिया ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियां का जायजा : कार्यक्रम की अध्यक्षता के साथ-साथ करोड़ों रुपये के उदघाटन और शिलान्यास भी करेंगे मुख्यमंत्री

by
बिझड़ी 23 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार को बिझड़ी के स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मंगलवार दोपहर बाद आयोजन स्थल का निरीक्षण करके कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समारोह में बड़ी संख्या में आने वाले आम लोगों और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था के साथ-साथ उनके लिए पानी, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए भी पर्याप्त प्रबंध होने चाहिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को आयोजन स्थल पर ही विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए संबंधित विभाग अपने-अपने प्रदर्शनी स्टॉलों में आवश्यक व्यवस्था करें।
मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार सुबह करीब सवा 11 बजे भोटा के हैलीपैड पर पहुंचेंगे और तुरंत बिझड़ी के लिए रवाना होंगे। बिझड़ी के स्टेडियम में वह सुक्कर खड्ड पुल का उदघाटन करेंगे तथा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद वह बड़सर में एडीए कार्यालय भवन और नागरिक अस्पताल के आवासीय परिसर का उदघाटन तथा बड़सर क्षेत्र के लिए गोविंदसागर से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना का भूमि पूजन करेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि बुधवार शाम को मुख्यमंत्री मंडी जिले के धर्मपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भारतीय औद्योगीकरण को बढ़ावा देने और समाज सेवा में सोनालिका ग्रुप का अहम योगदान : खन्ना

सोनालिका ग्रुप के वाईस चेयरमैन अमृतसागर मित्तल के जन्मदिन पर खन्ना ने दी शुभकामनाएं होशियारपुर 7 अगस्त : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स ने जहाँ भारतीय औद्योगीकरण को...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

शाहरुख खान को 6.83 लाख डाली कस्टम ड्यूटी : महंगी घड़ियों के साथ कस्टम विभाग ने रोका,

मुंबई। शुक्रवार देर रात शारजाह से लौटे बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने ने रोक लिया। एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस यूनिट यानी एआईयू के सूत्रों ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की अवधि दिसम्बर तक बढ़ी: एडीसी डाॅ. अमित

ऊना 6 अक्तूबर: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के चयनित राशनकार्ड धारकों को कोविड संक्रमण के दौरान वर्ष 2020 से केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की अवधि को दिसम्बर 2022 तक बढ़ा दिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन हिमाचल निकेतन का किया दौरा : निर्माण कार्य को समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सांय नई दिल्ली के द्वारका में निर्माणाधीन हिमाचल निकेतन का दौरा कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को इसका निर्माण कार्य समयबद्ध...
Translate »
error: Content is protected !!