डीसी राघव शर्मा को मिला स्टेट गुड गवर्नेंस अवार्ड-2021

by

ऊना: 19 सितंबरः जिलाधीश ऊना राघव शर्मा को राज्य स्तरीय गुड गवर्नेंस पुरस्कार प्रदान किया गया है। मंडी में आज आयोजित एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह पुरस्कार राघव शर्मा को प्रदान किया। जिला ऊना ने जिला सुशासन सूचकांक-2021 में प्रदेश भर में तीसरा स्थान हासिल किया है तथा पुरस्कार के रूप में प्रदेश सरकार की ओर से 25 लाख रुपए की इनामी राशि के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
उपायुक्त राघव शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए समस्त जिलावासियों के साथ-साथ सभी विभागों के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सबके प्रयासों से जिला ऊना ने यह पुरस्कार हासिल किया है। उन्होंने कहा कि जिला सुशासन सूचकांक-2021 को तैयार करने के लिए 8 थीम एवं 84 इंडीकेटर पर विभिन्न विभागों से सूचना एकत्र कर रिपोर्ट तैयार की गई। सूचकांक में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अल्पसंख्यक कल्याण, महिला एवं बाल विकास, कानून व्यवस्था, पर्यावरण, सुशासन में पारदर्शिता, कृषि और इससे जुड़े क्षेत्र, वाणिज्य एवं उद्योग क्षेत्रों से जुड़े 84 इंडीकेटर के आधार पर हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों की तुलना की गई। इसी के परिणामों के आधार पर जिला ऊना को तीसरे स्थान पर आंका गया और जिला ने यह उपलब्धि हासिल की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू को 30 हजार रुपये आया बिजली का बिल : बोर्ड को 1,550 रुपये का फायदा – सीएम द्वारा सब्सिडी छोड़ने के बाद आया यह बिल

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बिजली बिल पर मिलने वाली सब्सिडी बंद हो गई है। बीते महीने सुक्खू ने स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने का फैसला लिया था।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डायरिया नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य करें – DC जतिन लाल

उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित एएम नाथ। ऊना, 27 जून। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि डायरिया नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के 12 शिक्षकों ने लिया जीवन कौशल शिक्षा पर प्रशिक्षण : चंबा के 90 स्कूलों में करवाएंगे कार्यक्रम को लागू

एएम नाथ। चम्बा :  नीति आयोग (भारत सरकार) के आकांक्षी खंड कार्यक्रम के अंतर्गत मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन एवं हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से चंबा जिले के दो आकांक्षी खंडों तिस्सा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नागरिक अस्पताल सरकाघाट में दिव्यांगता शिविर आयोजित : 103 दिव्यांगजनों की जाँच की गई तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए किया पंजीकृत

एएम नाथ। सरकाघाट 20 जुलाई-उपमण्डल सरकाघाट के नागरिक अस्पताल सरकाघाट में शनिवार को जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व जिला रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में संवेदना कार्यक्रम के तहत दिव्यांगता अवलोकन शिविर का आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!