डीसी राघव शर्मा ने दिए 31 मार्च तक मदर एंड चाइल्ड अस्पताल तैयार करने के निर्देश

by

ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज रोगी कल्याण समिति के सदस्यों के साथ क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने कहा कि 31 मार्च तक निर्माणाधीन मदर एंड चाइल्ड अस्पताल बनकर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में सभी सिविल कार्यों के एस्टीमेट पीडब्ल्यूडी विभाग जल्द से जल्द तैयार करे, जिसके तहत टाइल्स लगाई जाएंगी तथा निकासी गेट को ठीक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भवन में होने वाले अन्य मुरम्मत के कार्यों को भी इसमें शामिल किया जाए।
जिलाधीश ने क्षेत्रीय अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक न होने पर कड़ा संज्ञान लिया तथा सफाई ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां पर मरीजों व उनके तीमारदारों के लिए बेहतर व्यवस्था बनाई जाए। डीसी ने आपातकालीन वार्ड के सुदृढ़ीकरण का कार्य भी देखा और कहा कि इमरजेंसी वार्ड में 6 अतिरिक्त बैड लगाए जाएंगे। यहां पर कुल बैड की संख्या 8 से बढ़ाकर 14 की जाएगी। मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ओपीडी में उन्होंने ई-टोकन व्यवस्था शुरु करने के निर्देश दिए।
बच्चों का वार्ड जल्द से जल्द हो तैयार
डीसी राघव शर्मा ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर क्षेत्रीय अस्पताल में बनाए जा रहे बच्चों के वार्ड का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर का बच्चों पर सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग इसकी भी समय रहते तैयारी करे।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रमण कुमार शर्मा, एपीएमसी चेयरमैन बलबीर सिंह बग्गा, आरकेएस सदस्य जितेंद्र कंवर व नीरज जैतिक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक होगा पंजीकरण : कर्नल पुष्विंदर कौर

नाहन, 12 फरवरी। भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2024-25 के लिए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, शिमला, सोलन और किन्नौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना की विभागीय वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धारकंडी क्षेत्र में सड़कों पर व्यय किए जा रहे 64 करोड़ : केवल सिंह पठानिया

पठानिया ने कहा…..कम वोल्टेज समस्या के समाधान हेतु 5.84 करोड़ से 33 केवी विद्युत सब-स्टेशन स्थापित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरीणी के वार्षिकोत्सव में मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत एएम नाथ। शाहपुर : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह का भूरि सिंह संग्रहालय में होगा आयोजन

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल करेंगे समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध कवि-साहित्यकार लेंगे हिस्सा एएम नाथ। चंबा। : पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन 11 जुलाई को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

H1B वीजा धारकों के लिए बड़ी राहत, अमेरिका ने जारी की नई गाइडलाइन : इसके बावजूद अमेरिका में रह रहे भारतीय टेंशन में चल रहे

वॉशिंगटन: अमेरिका की ट्रंप सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि एच-1बी वीजाके लिए बढ़ाया गया 1 लाख डॉलर का वार्षिक शुल्क मौजूदा वीज़ा धारकों पर लागू नहीं होगा। इसके बाद भी...
Translate »
error: Content is protected !!