डीसी राघव शर्मा ने प्रवासी मजदूरों को बांटे मास्क

by

ऊना: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने गत देर सांय ऊना जिला के बसाल गांव में स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले प्रवासी मजदूरों को रेड क्रॉस सोसाइटी व चाइल्डलाइन द्वारा बनाए गए कपड़े के मास्क व प्रशासन द्वारा 20 राशन कीटें वितरित की। इस अवसर पर उपायुक्त ने प्रवासी मजदूरों को बताया कि कोविड-19 से बचाव हेतु मास्क का प्रयोग अवश्य करें तथा मास्क को सही ढंग से पहनना भी बेहद आवश्यक है। कोरोना महामारी से बचाव हेतु टीकाकरण भी अवश्य करवाएं, जिससे आप स्वयं तथा अपने परिवार को इस बीमारी से बचा सकते है ।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा चाइल्डलाइन को 3 हजार से ज्यादा मास्क जिला में विभिन्न स्थानों पर निवास करने वाले प्रवासी मजदूरों को बांटने हेतु उपलब्ध करवाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए चाइल्डलाइन द्वारा राष्ट्रीय आपातकालीन मुक्त सेवा 1098 चलाई गई है, जो मुसीबत में फंसे बच्चों की मदद के लिए कार्यरत है इसका भी वह लाभ उठा सकते हैं।
इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन के निदेशक सुरेश एरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा चाइल्ड लाइन द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर बसाल गांव के प्रधान नरेश कुमार, पीओ डीआरडीए ऊना संजीव ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट् डिजिटल योजना का शुभारंभ किया : पोर्टमोर स्कूल के सभी क्लासरूम को स्मार्ट बनाने की घोषणा, मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ रुपए से बनने वाले कन्या छात्रावास की रखी आधारशिला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राजकीय कन्या मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में छात्राओं के लिए 5 करोड़ रुपये की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज अध्यक्ष सुमन ठाकुर के नेतृत्व में यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की तथा उन्हें अपनी सेवाओं को नियमित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन वर्षो में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर 643 करोड़ रुपए व्यय

सोलन :  प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत वृद्धावस्था पैंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष करने से राज्य में वर्तमान में 3.90 लाख से अधिक वरिष्ठ जन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2025-26 बजट की तैयारियों में जुटे सीएम सुक्खू : अभी सरकारी कर्मचारियों के सामान्य तबादलों पर रहेगा प्रतिबंध

रोहित जसवाल शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगले वित्त वर्ष, 2025-26 बजट की तैयारियों में व्यस्तताओं के चलते सरकारी कर्मचारियों के सामान्य तबादलों पर प्रतिबंध लगा रहेगा। आगामी बजट का प्रारुप क्या होगा,...
Translate »
error: Content is protected !!