डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार की हत्या मामले में तीन आरोपी काबू : दो पंजाब के व 4 हरियाणा के बताए जा रहे नौजवान

by

कोटकपूरा। कोटकपूरा में डेरा प्रेमी की प्रदीप कुमार हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया है। तीनों आरोपियों को दिल्ली स्पेशल सेल ने पटियाला के गांव बख्शीवाला से काबू किया है। स्पेशल सेल ने सभी 6 आरोपियों की पहचान कर ली है, जिसमें 2 युवक पंजाब के व 4 हरियाणा के बताए जा रहे हैं। डेरा अनुयायी प्रदीप कुमार के शव को कोटकपूरा में डेरे के नाम चर्चा घर में रखा गया है। यहां पर डेरा श्रद्धालु एकत्रित हो रहे हैं। मृतक के परिवार व डेरा कमेटी की पुलिस प्रशासन के साथ बैठक होगी जिसके बाद अंतिम संस्कार के बारे में कोई फैसला हो पाएगा। 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले की घटनाओं में जमानत पर चल रहे डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायी प्रदीप कुमार उर्फ राजू की गुरुवार सुबह गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय प्रदीप कुमार अपनी दुकान पर पहुंचे थे कि पहले से ही ताक में घूम रहे तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह अज्ञात हमलावरों में से एक दुकान में घुसा और रिवाल्वर से प्रदीप कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

– पुलिस ने दोनों नौजवानों ने की छापेमारी, दोनों 5 दिनों से घरों से गायब

वहीं डेरा प्रेमी प्रदीप कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने फरीदकोट शहर में संदिग्ध नौजवानों के घरों पर दबिश दी। इसके अलावा सादिक रोड पर रहने वाले भूपेंद्र सिंह गोल्डी और मनप्रीत सिंह मनी के घर पर छापे मारे गए हैं। दोनों नौजवान पिछले 5 दिनों से घर से गायब है और नशा करने के आदी हैं। गोल्डी के परिवार का दावा है कि वह चार-पांच दिन से घर में नहीं है। उनका लड़का मजदूरी करता है। पुलिस हमें बेवजह परेशान न करे। अगर उसने कुछ गलत काम किया है तो उसको उसकी सजा जरूर मिले। परिजनों ने बताया कि पुलिस उनके घर से मोबाइल वगैरह साथ लेकर चली गई है। मनप्रीत सिंह उर्फ मनी की माता नसीब कौर ने कहा कि पुलिस उनके घर में आई थी। उन्होंने अपने लड़के को पहले से ही बेदखल कर रखा है क्योंकि वह नशे करने का आदी है। मनप्रीत के पिता हार्ट पेशेंट है। उन्होंने कहा कि उनका लड़का चार-पांच दिन से घर में नहीं आया। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और पुलिस को शूटर्स का लोकल कनेक्शन मिल चुका है। पंजाब पुलिस की खुफिया इकाई और दिल्ली पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट ने इस मामले में जांच तेज कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसडी पब्लिक स्कूल गढ़शंकर का छात्रा वंशिका रानी ने पाया मेरिट सूची में स्थान  : दसवीं कक्षा के परिणाम

गढ़शंकर,16 मई: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किये दसवीं कक्षा के परिणाम में मूलराज देवी चंद कपूर एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का दसवीं का परिणाम शानदार रहा और स्कूल की छात्रा वंशिका...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अमराली में अवैध शराब फैक्टरी मामले में मुख्य संचालक हरियाणा से गिरफ्तार

रोहित जसवाल। हरोली :  अमराली में स्थित एक फैक्टरी में वर्ष 2024 में अवैध शराब बनाने के मामले में पुलिस ने मुख्य संचालक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस थाना हरोली में...
article-image
पंजाब

तिवारी ने चंडीगढ़ में हाउस टैक्स और कलेक्टर दरों में अनुचित वृद्धि को वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 3 अप्रैल: वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में प्रोपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए हाउस टैक्स और कलेक्टर दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि को...
Translate »
error: Content is protected !!