राघव चड्ढा और भगवंत मान की टाइमिंग पर किसने दी चेतावनी…जानिए

by

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को पार्टी के 94 विधायकों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने पहुंचे थे। इससे कुछ देर पहले आम आदमी पार्टी छोड़ चुके राघव चड्ढा ने भाजपा जॉइन करने वाले सांसदों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात की।

पंजाब में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री मान और राघव चड्ढा की राष्ट्रपति से मुलाकात की टाइमिंग पर तंज कसा है। उन्होंने केजरीवाल को आगाह किया कि आगे भी सरप्राइज मिल सकते हैं, इसलिए तैयार रहो।

बाजवा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और भाजपा “एक ही सिक्के के दो पहलू” हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि राघव चड्ढा की राष्ट्रपति से मुलाकात, मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुलाकात से महज 90 मिनट पहले होना कई सवाल खड़े करता है।

केजरीवाल को चेतावनी

बाजवा ने कहा, “मैं पहले ही चेतावनी दे चुका था कि भगवंत मान चुपचाप विधायकों को दिल्ली में भाजपा के हितों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अब जिस तरह राघव चड्ढा उनसे पहले राष्ट्रपति से मिले, वह संदेह पैदा करता है। इस रफ्तार से अरविंद केजरीवाल को अगला ‘सरप्राइज’ जल्द मिल सकता है।” उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेता सुनील जाखड़ पहले ही इस तरह के घटनाक्रम का संकेत दे चुके हैं।

राष्ट्रपति से मिलने दिल्ली पहुंचे मान :  इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के भाजपा जॉइन को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। मान 94 विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे थे। राष्ट्रपति से मिलने के बाद मान ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति को बताया कि पूरी पार्टी दो तिहाई बहुमत से दूसरी पार्टी में मर्ज हो सकती है, सिर्फ एक हाउस के 6-7 लोग ऐसा कहें तो यह मनमानी नहीं चलेगी। यह लोकतंत्र का मजाक है।

राघव चड्ढा के आप पर आरोप

राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की। उन्होंने पंजाब सरकार पर ”प्रतिशोध की राजनीति” करने और भाजपा में शामिल होने वाले सांसदों को निशाना बनाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। चड्ढा ने कहा कि आप से बाहर निकलने के बाद उनके खिलाफ उत्पीड़न और ”राजनीतिक रूप से प्रेरित” कार्रवाई हो रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

मकान खरीदने को दिए 3 लाख रुपए : पैसे लेने के बाद रजिस्ट्री करवाने से मुकरा : मामला दर्ज

नवांशहर। थाना सिटी पुलिस ने मकान बेचने के नाम पर 3 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला शिव निकेतन निवासी...
article-image
पंजाब

NO PLACE FOR YOU ON

ASSERTS THAT THE STATE GOVERNMENT HAS STARTED A CRUSADE AGAINST THE DRUGS IN STATE PRESIDES OVER A FUNCTION DURING PASSING OUT PARADE OF 2490 COPS AT JAHAN KHELA URGES NEW COPS TO BE AN...
article-image
पंजाब

पदराणा में शिव भगवान की मूर्ति से तोड़फोड़ के बाद बड़ेसरों में बाबा बालक नाथ मंदिर से मूर्ति ग़ायब, हिंदू संगठनों ने  किया रोड जाम 

 गढ़शंकर । गढ़शंकर  के गांवों में हिंदू धर्म के मंदिरों में दिन प्रतिदिन हो रही बेअदबी की घटनायों  बढ़ती जा रिहा । जिससे लेकर हिंदु सगठनों व आम लोगों में प्रशासन के प्रति रोष...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न : भयंकर गर्मी के दौरान लोगों ने उत्साह पूर्वक किया मतदान

गढ़शंकर 1 जून – 2024 लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आनंदपुर साहिब के गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने गढ़शंकर के 1 लाख बहतर हजार एक सौ...
Translate »
error: Content is protected !!