कोटखाई में दर्दनाक हादसा, मां के सामने पिकअप की टक्कर से 4 वर्षीय बच्ची की मौत

by

एएम नाथ। कोटखाई :  जिला शिमला के कोटखाई क्षेत्र में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 4 वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई। पुलिस थाना कोटखाई में अभियोग संख्या 44/2026, दिनांक 05.05.2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 106(1) एवं मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता श मीना पत्नी अमर, मूल निवासी गांव सुआ, जिला जाजरकोट (नेपाल) एवं वर्तमान में गांव बडैच, तहसील कोटखाई में किरायेदार के रूप में रह रही हैं, ने अपने बयान में बताया कि वह अपनी 4 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी के साथ बाघी कैंची क्षेत्र में मौजूद थीं।
इसी दौरान सड़क पार करते समय एक पिकअप वाहन ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद घायल बालिका को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कोटखाई पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना वाहन चालक सोहिल पुत्र मोहम्मद मुश्ताक, निवासी गांव टापरी, डाकघर गुम्मा, तहसील कोटखाई द्वारा वाहन चलाते समय लापरवाही के कारण हुई।
पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप सांसदों का भाजपा में शामिल होना असंवैधानिक, रद्द हो सदस्यता : मलविंदर सिंह कंग

चंडीगढ़, 27 अप्रैल :  आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और 6 अन्य सांसदों के भाजपा में शामिल होने को लेकर सियासी माहौल गर्म है। आप ने इस पूरे घटनाक्रम को...
article-image
पंजाब

Mitti Murh Wajaan Maardi – Back

Experts highlight opportunities in MSMEs, agriculture, and industry under Punjab Government policies Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /August 7 : With the objective of encouraging Non-Resident Indians (NRIs) to invest and establish businesses in Punjab, NRI Setu,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साइबर धोखाधड़ी के तीन साल में 585 मामले दर्ज : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को सदन को बताया कि राज्य में साइबर धोखाधड़ी के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है और 31...
Translate »
error: Content is protected !!