डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में होली मेला 27 फरवरी से : मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

by

ऊना/होशियारपुर,15 फरवरी – हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के मैड़ी स्थित डेरा बाबा बड़भाग सिंह में होली मेले का आयोजन 27 फरवरी से 10 मार्च तक किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि होली मेला मैड़ी 27 फरवरी को आरंभ होगा, 7 मार्च को झंडे की रस्म अदा की जाएगी जबकि 9 मार्च व 10 मार्च की मध्यरात्रि दो बजे पंजा प्रसाद वितरित किया जाएगा।
डीसी राघव शर्मा ने बताया कि जिला ऊना के इस प्रसिद्ध मेले में पंजाब के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु डेरा बाबा बड़भाग सिंह में माथा टेकने आते हैं। उन्होंने बताया कि ट्रकों, ट्रालों व ट्रैक्टर-ट्राॅली सहित अन्य मालवाहक वाहनों के माध्यम से श्रद्धालुओं के आने पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि मालवाहक वाहनों में कोई भी श्रद्धालु आते हैं तो उन्हें हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार पर रोक दिया जाएगा और चैक बैरियर से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त वाहन मालिक के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
डीसी ऊना राघव शर्मा ने पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मैड़ी मेले में आने के लिए मालवाहक वाहनों का प्रयोग न करें। मेला में आने के लिए केवल बसों का ही प्रयोग करें। उन्होंने श्रद्धालुओं से सफल एवं सुरक्षित धार्मिक यात्रा के लिए जिला प्रशासन ऊना को अपना पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा फैसला: डलहौजी की सीमा चंदेल को MRPL के निदेशक मंडल में अहम जिम्मेदारी

ACC ने गैर-सरकारी निदेशक के रूप में नियुक्ति को दी मंजूरी, तीन वर्ष का रहेगा कार्यकाल एएम नाथ। नई दिल्ली : केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) ने श्रीमती सीमा चंदेल को मैगलोर...
article-image
पंजाब

मोहनजीत प्रकरण और गुलजार सिंह की आत्महत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन…. नंगल रोड पर लगाया जाम

एडवोकेट पंकज कृपाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी बोले- आप सरकार के शासन में कथित गुंडागर्दी चरम पर, कांग्रेस कार्यकर्ता न डरेंगे, न झुकेंगे गढ़शंकर, 12 सितंबर। मुख्यमंत्री को...
article-image
पंजाब

बाबा बंदा सिंह बहादुर के अद्वितीय जीवन से सीख लेकर जीवन सफल बनाएं : प्रो. बडूंगर

जुल्म के खिलाफ संघर्ष और खालसा राज की स्थापना बाबा बंदा सिंह बहादुर की ऐतिहासिक देन पटियाला, 18 अक्टूबर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर ने खालसा पंथ के...
Translate »
error: Content is protected !!