डेरा संत नारायण दास शेरपुर ढको में 17 जुलाई को पुण्य तिथि समारोह : संत रमेश दास

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डेरा 108 संत नारायण दास जी महाराज गांव शेरपुर ढको डेरा कलरां में ब्रह्मज्ञानी, महान परोपकारी, श्रीमान संत अमरदास जी की 15वीं बरसी, श्रीमान संत राम किशन की चौथी बरसी और संत बीबी जुआली राम की 23वीं बरसी और महान गुरमत समागम 17 जुलाई को देश-विदेश की संगत के सहयोग से बहुत ही श्रद्धा से मनाया जा रहा है। डेरे के वर्तमान मुखी संत रमेश दास जी ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 जुलाई को प्रातः 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के पश्चात कीर्तन दीवान सजाया जाएगा, जिसमें रागी, ढाडी, कथावाचक तथा गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी (रजि.) पंजाब, विभिन्न डेरों व संप्रदायों के संत महापुरुष कीर्तन, कथा के माध्यम से संगत को नामवाणी से जोड़ेंगे। संत रमेश दास ने बताया कि संत महापुरुषों की स्मृति में सिद्ध जोगी ट्रस्ट गांव खानपुर, डॉ. जे.एस. थिंद, डॉ. प्रभ हीर व आरोग्य आयुर्वेदिक क्लीनिक, वैद बलजिंदर राम खड़कां की टीमों द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भगवंत मान मानसिक संतुलन खो चुके कहा सुखबीर बादल ने : मुख्यमंत्री मान ने जोरदार हमला करते हुए किया ट्वीट…आपकी तरह यह पागल पंजाब को तो नहीं लूट रहा

चंडीगढ़ : अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जुबानी हमला बोला है। एक प्रोग्राम में मंच से सुखबीर ने कहा कि भगवंत मान मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इस पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 साल की उम्र में 35 रुपये के लिए कर दी थी हत्या…57 साल से था राजस्थान से फरार : दिल्ली में बन गया था वन क्लास कॉन्ट्रैक्टर

जघन्य अपराध के बाद अपराधी अपना स्थान और राज्य छोड़कर फरार हो जाते हैं. सालों तक वह दूर रहकर सोचते हैं कि वह कानून की नजर से बच गए हैं. लेकिन कहा जाता है...
article-image
पंजाब

शहर के मिनी बाईपास पर रेलवे क्रॉसिंग बनाने के लिए रेल मंत्री को पूर्व सांसद खन्ना के माध्यम से भेजा मांग पत्र

गढ़शंकर 17 मार्च । गत दिनों कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब के प्रमुख संत बाबा सतनाम सिंह जी की ओर से होला मोहल्ला पर संगतों की आमद को देखते हुए गढ़शंकर के बंगा रोड...
article-image
पंजाब

1.15 किलोग्राम हेरोइन, 5 आधुनिक पिस्तौलें और 9.7 लाख रुप!ये की ड्रग मनी बरामद : 9 गिरफ्तार

अमृतसर :  पंजाब के अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो अलग-अलग माड्यूलों, अंतरराष्ट्रीय नार्को-आर्म्स माड्यूल और अंतर-राज्यीय नार्को-हवाला सिंडिकेट, से जुड़े नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 1.15 किलोग्राम हेरोइन, पांच आधुनिक...
Translate »
error: Content is protected !!