डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने सरकाघाट में बाल गृह का दौरा किया, बच्चों के समग्र विकास हेतु सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

by
एएम नाथ। सरकाघाट, 15 जुलाई।   हिमाचल प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने आज मंडी जिला के सरकाघाट उपमण्डल स्थित भरनाल में दीनबंधु सेवा मण्डल द्वारा संचालित बाल गृह का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने बाल गृह में रह रहे बच्चों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को जाना और उनके रहन-सहन तथा शिक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
मंत्री ने बच्चों से बातचीत के दौरान उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें जीवन में अनुशासन, ईमानदारी और मेहनत को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव प्रयास कर रही है और भविष्य में भी उनकी जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना राज्य के सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के अनाथ, निराश्रित, परित्यक्त बच्चों को विशेष संरक्षण प्रदान करना है। चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा देकर सरकार ने उनके पालन-पोषण, शिक्षा, आवास, स्वास्थ्य, और रोजगार सहित संपूर्ण जीवन की जिम्मेदारी स्वयं उठाने का संकल्प लिया है।। यह योजना न केवल एक संवेदनशील सामाजिक पहल है, बल्कि कल्याणकारी शासन की दिशा में एक नई मिसाल भी स्थापित करती है।
उन्होंने बताया कि योजना के अर्न्तगत सरकार इन बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण पर भी भेज रही है। यह भ्रमण बच्चों के लिए न केवल शिक्षाप्रद है बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायक सिद्ध हो रहा है। इससे बच्चों के आत्मबल में जरूर विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसमें निराश्रित बच्चों की देखभाल के लिए कानून के तहत सुख-आश्रय योजना शुरू की है।
डॉ. शांडिल ने बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास को ध्यान में रखते हुए अपने ऐच्छिक कोष से 51,000 रुपये की राशि बाल गृह को प्रदान करने की घोषणा की। यह राशि बच्चों के मनोरंजन व रचनात्मक गतिविधियों के लिए उपयोग की जाएगी, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर उन्होंने बाल गृह में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्यों के निर्देश दिए। मंत्री ने दीनबंधु सेवा मण्डल द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और संस्था को भविष्य में भी सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में निदेशक स्वास्थ्य (अतिरिक्त कार्यभार) डॉ. गोपाल बेरी, एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा, डीएसपी संजीव गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी समीर एवं संस्था के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गनी हत्याकांड के मामले में पुलिस की बड़ी कारवाई :  गढ़शंकर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन को किया ग्रिफ्तार, तीन में से एक को पहले ग्रिफ्तार कर लिया था और  एक आरोपी अभी भी फरार  

आज पकड़े दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया और अदालत ने दो दिन का दोनों आरोपियों का दिया पुलिस रिमांड गढ़शंकर: बीत इलाके के गांव भवानीपुर के 27 वर्षीय युवक मनजीत सिंह उर्फ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भुक्कड़ स्कूल में शुरू होगी वोकेशनल शिक्षा – स्कूल में दस किलोवाट का सोलर पैनल भी लगाया जाएगा: राम चंद्र पठानिया

हमीरपुर 13 फरवरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ और प्राथमिक पाठशाला भुक्कड़ में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संत निरंकारी मिशन के स्वयं सेवकों ने की पेयजल स्रोतों की सफाई

पट्टा मेहलोग,22 फरवरी (तारा) : संत निरंकारी मिशन की बरोटीवाला शाखा के स्वयंसेवियों ने ” स्वच्छ जल स्वच्छ मन ” कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत कैंडोल के गांव पिपलटा में पीने के पानी की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री से अलग होने के बाद उनकी पत्नी जशोदाबेन अभी कहां रहती…….कहां रहती , क्या करती जानिए !!

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 17 सितंबर को अपना 74वां जन्मदिन मनाएंगे। उनके जन्मदिन को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। पीएम मोदी अक्सर अपनी पत्नी को लेकर कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!