डॉ. जनक राज ने बेसहारा पशुओं और वाहन चालकों की सुरक्षा हेतु भेंट किए रेडियम कॉलर

by

समस्या से राहत पाने के लिए दो वर्षों से सदन में सरकार से आग्रह करते आ रहे विधायक डॉ. जनक राज

एएम नाथ। चम्बा : भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि हम दो वर्षों से सदन में सरकार से आग्रह करते रहे कि बेसहारा पशुओं के संबंध में बाक़ी बातें बाद में करें कम से उनकी और चालकों की सुरक्षा हेतु उन्हें रेडियम कॉलर पहना दें।
इस सन्दर्भ में विधायक डॉ. जनक राज ने आज भाजपा युवा मोर्चा मण्डल चौरासी के कार्यकर्ताओं को बेसहारा पशुओं और वाहन चालकों की सुरक्षा हेतु रेडियम कॉलर भेंट किए। साथ ही उन्हें निर्देश दिए कि जहाँ भी सड़क पर बेसहारा गोवंश दिखें यह रात में जगमगाने वाले कॉलर पहना दें ताकि वाहन चालक और पशुओं को दुर्घटना से बचाया जा सके।
आवारा पशुओं की समस्या से यातायात दुर्घटनाएँ, फसलों का नुकसान और सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरा जैसी कई गंभीर परेशानियां होती हैं। इसके समाधान के लिए नसबंदी, लोगों में जागरूकता फैलाना और मवेशियों के लिए उचित आश्रय जैसे उपाय अपनाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि लावारिस पशुओं से यातायात में बाधा और दुर्घटनाएँ हमेशा होती रहती हैं। लावारिस पशु सड़कों पर बैठ जाते हैं, जिससे वाहनों की गति धीमी हो जाती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ग्रामीण इलाकों में इस तरह के मवेशी किसानों की फसलों को नष्ट कर देते हैं, जिससे उन्हें रात-दिन रखवाली करनी पड़ती है।
ऐसे पशु अपने मल-मूत्र से गंदगी फैलाते हैं, जिससे बीमारियाँ फैलने का खतरा रहता है। कुछ खतरनाक पशुओं के काटने का भी डर रहता है। ये पशु घरों के बाहर गंदगी करते हैं और लड़ने से ट्रैफिक जाम और चोट लगने की घटनाएं भी होती हैं। डॉ. जनक राज ने कहा कि सरकार को इन पशुओं को पकड़ने और उन्हें गौशालाओं में रखने जैसे कदम उठाने चाहिए, लोगों को समस्याओं से छुटकारा मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

भारत  सरकार ने हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ में  खाली वची  सीटें भरने की दी अनुमति

ऊना : हिमाचल व भारत सरकार ने हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ में कोविड 19 के मध्यनजर रखते हुए सभी ट्रेडों में खाली सीटों में दाखिला करने के लिए तिथि आगे वढा 16...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी : कनाडा में पंजाब के सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग

चंडीगढ़, 02 सितंबर : पंजाब के मशहूर सिंगर अमृतपाल सिंह ढिल्लों उर्फ एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित घर पर फायरिंग हुई है, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्रोई गैंग ने ली है। इसको लेकर गैंगस्टर ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर योजना ऑनलाइन परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी

शिमला 15 अप्रैल – अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदित उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी हो गया है। सेना भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी से टीबी रोग मुक्त हिमाचल प्रदेश अभियान शुरू : स्वास्थ्य निदेशक ने किया अभियान का शुभारम्भ

अभियान के अंतर्गत चिन्हित श्रेणियों का होगा टीकाकरण मंडी, 14 मार्च। टीबी रोग मुक्त हिमाचल प्रदेश कार्यक्रम का शुभारम्भ आज मंडी से निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ0 गोपाल बेरी ने किया। शुभारम्भ अवसर पर क्षय...
Translate »
error: Content is protected !!