डॉ. बी.आर.अंबेडकर की जयंती सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाई : वार्षिक परीक्षा में अच्छे स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

by

गढ़शंकर, 15 अप्रैल :   बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की 134वीं जयंती ग्राम रामगढ़ झुंगिया के निवासियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें मुकेश कुमार, प्रिंसिपल बिक्कर सिंह, जगदीश राय, सुखदेव डानसीवाल, सरपंच अजमेर सिंह, किसान नेता कुलविंदर चहल विशेष रूप से शामिल हुए । उन्होंने बाबा साहब डॉ. बी.आर. अंबेडकर जी की जयंती पर बोलते हुए कहा कि वर्तमान समय में मुख्य आवश्यकता बाबा साहब के नारे “शिक्षित बनो और संघर्ष करो” को लागू करना है, क्योंकि वर्तमान व्यवस्था में वही ताकतें सत्ता में हैं। जिनके खिलाफ लड़ते हुए उन्होंने अपना पूरा जीवन दांव पर लगा दिया। इस अवसर पर उनकी विचारधारा के मार्गदर्शन की वर्तमान प्रासंगिकता और भी अधिक बढ़ जाती है। यहां उत्पादन के साधनों के असमान वितरण के खिलाफ तथा जाति व्यवस्था को बदलने के लिए बड़ी संख्या में एकजुट होकर व्यापक संघर्ष करने की जरूरत है। इस अवसर पर गांव की लड़कियों गुरप्रीत कौर और सुखमनी के नेतृत्व में नन्हें बच्चों ने पंजाब की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर उपरोक्त नेताओं के अलावा गांव के नेता प्रो. चरण सिंह, जसपाल राय, जसविंदर सिंह गोरा, प्रेम सिंह, बख्शी राम, डा. सुरजीत सिंह, डा. मनजीत सिंह, अमरीक सिंह, इंस्पेक्टर अवतार सिंह भोला तथा पेंशनर नेता हंसराज गढ़शंकर आदि ने वार्षिक परीक्षाओं के दौरान विभिन्न कक्षाओं में अच्छे स्थान प्राप्त करने वाले गांव के विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर गांव के युवा एसोसिएशन के नेता बलदेव सिंह बिट्टू, ओंकार सिंह कारी, निर्मल सिंह निम्मा, हरजिंदर सिंह रिंकू, बलराज रिम्पी, मुकेश कुमार, सोढ़ी राम, नरेंद्र कुमार, विजय कुमार, नरेंद्र सिंह, लखबीर सिंह लक्खी, सुनील कुमार, प्रीति आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

श्री खुरालगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए जसवीर सिंह गढ़ी व जय कृष्ण सिंह रौढ़ी – संत महापुरुषों का लिया आशीर्वाद

होशियारपुर, 1 जनवरी :  पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी तथा पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने पावन स्थलों श्री गुरु रविदास जी तप अस्थान श्री...
article-image
पंजाब

शहीदों ने आजादी के सपनों को पूरा करने के लिए बड़ी कुर्बानी दी लेकिन देश के शासकों की जनविरोधी नीतियों के कारण यह पूरा नहीं हो सके : प्रो. जय पाल सिंह

मेंहिंदवानी (गढ़शंकर) लोक बचाओ, गांव बचायों मेंहिंदवानी दुआरा शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहीदी दिवस के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महिंदवानी में सूबेदार अशोक कुमार, सरपंच रमेश लाल, नंबरदार दर्शन...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री आवास में हुई पिटाई : जेल में थे अरविंद केजरीवाल तो USA में थीं स्वाति मालीवाल- दिल्ली सीएमओ या आप की तरफ से अब तक इस मामले पर साधी हुई चुप्पी

 नई दिल्ली  :  पुलिस स्टेशन में वो रोने भी लगी थीं। उनके पास कुछ फोन कॉल्स आए थे, इसके बाद वो बाद में आने की बात कह कर ऑटो से लौट गईं। अरविंद केजरीवाल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लेंगे सिर्फ एक रुपया सैलरी : तहसीलदार ने ले लिया फैसला : फैसला लिया राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए

एएम नाथ। शिमला :  सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद हीरा लाल घेज्टा को दोबारा राजस्व विभाग (रिकवरी) तहसीलदार पद पर छह महीने की पुनर्नियुक्ति दी है। इसके साथ अब एचएल घेज्टा राज्य की आर्थिक...
Translate »
error: Content is protected !!