डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर खालिस्तानी नारे लिखे जाने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया : दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

by

जालंधर :  जालंधर में तीन दिन पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर खालीस्तानी स्लोगन लिखे गए थे। इसकी जिम्मेदारी सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं।             जालंधर देहात के कस्बा फिल्लौर के गांव नंगल में सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर खालिस्तानी नारे लिखे जाने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। देहात पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला वार्ता दौरान कहा कि दोनों आरोपी किसी तीसरे व्यक्ति के जरिये पन्नू के लिंक में थे। इस सारे घटनाक्रम में पुलिस टीमों ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की पहचान सुखबीर सिंह उर्फ राजन (31) निवासी नूरपुर चट्ठा, नकोदर (जालंधर) और दूसरे आरोपी की पहचान अवतार सिंह उर्फ तारी निवासी नकोदर के रूप में हुई है। इन दोनों आरोपियों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया था।
डीआईजी सिंगला ने कहा कि पिछले तीन माह से ही ये खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल थे। आरोपियों से चार फोन और बाइक बरामद की गई हैं। फिलहाल इन्हें कितने पैसे मिले, इस पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। पंजाब की अन्य वारदातों को लेकर फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ हो रही है।
डीआईजी ने बताया कि आरोपियों ने खालिस्तानी नारे लिखने के करीब चार वारदातें इससे पहले भी की थी। इस मामले में पुलिस द्वारा करीब 21 किलोमीटर एरिया के अलग-अलग सीसीटीवी खंगाले गए। उन्हें खालिस्तान जिंदाबाद का नारा लिखने के साथ-साथ उन्हें तोड़फोड़ करने को भी कहा जाता था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शादी फंक्शन के दौरान दो ग्रुप्स के बीच झड़प : अंधाधुंध फायरिंग में दो की मौत

लुधियाना : पंजाब में लगातार फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। लुधियाना से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां देर रात एक शादी के फंक्शन के दौरान दो ग्रुप आपस में...
article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब में सुपर सीएम हैं केजरीवाल, खुद करते हैं ट्रासंफर-पोस्टिंग: हरसिमरत कौर

नई दिल्ली ।  तकालीन सत्र में बुधवार को संसद में बोलते हुए अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर चुनावी प्रक्रिया और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पंजाब में...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने अपने बेटे **अव्यान* का पहला जन्मदिन सांझी रसोई में मनाया : दानी सज्जनों को बुक-ए-डे स्कीम के अंतर्गत सांझी रसोई में योगदान देकर अपने यादगार दिन मनाने की अपील की

होशियारपुर, 27 जून: डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रैड क्रास सोसायटी कोमल मित्तल ने अपने बेटे *अव्यान* का पहला जन्मदिन सांझी रसोई में मनाया। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार व रैड क्रास सोसायटी के सदस्यों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

14 लाख में खरीदा 0001 स्कूटी नंबर….विभाग के खाते में जमा की राशि

प्रतापनगर निवासी कारोबारी ने वीआईपी स्कूटी नंबर के शौक को पूरा करने के लिए 14 लाख रुपये खर्च किए हैं। स्कूटी के लिए वीआईपी नंबर की चाहत में इस कारोबारी ने 14 लाख रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!