डॉ राघव लंब तथा अन्य सहयोगियों को शहीद भगत सिंह चैरिटेबल सोसायटी द्वारा किया गया सम्मानित

by

गढ़शंकर: पिछले दिनों शहीद भगत सिंह चैरिटेबल सोसायटी रजिस्टर्ड गढ़शंकर के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू की अचानक तबीयत खराब होने के चलते उन्हें डॉ राघव लंब के पास उपचार के लिए लाया गया। डॉ राघव लंब, मीरा सैनी तथा परमजीत कौर द्वारा अपने डॉक्टरी पेशे से ऊपर उठकर दर्शन सिंह मट्टू का सही समय पर सही इलाज कराने के लिए दिए गए बहुमूल्य योगदान के लिए संस्था के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यहां बताने योग्य है कि दर्शन सिंह मट्टू की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई थी तथा इनकी बदौलत अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस अवसर पर डॉ राघव लंब,मीरा सैनी तथा परमजीत कौर ने संस्था द्वारा दिए गए सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर दर्शन सिंह मट्टू , सुभाष मट्टू ,रणजीत सिंह बैंस, रॉकी पहलवान, रछपाल कौर, हरनेक सिंह, सुखविंदर सिंह, शेर जंग बहादुर सिंह, राकेश महदूद , सुरेश, अशोक कुमार तथा जीत रामगढ़िया आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुर्तगाल भेजने के नाम पर 5 लाख रुपए की धोखधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 28 मई : थाना गढ़शंकर पुलिस ने रमनदीप कौरनिवासी ललिया थाना गढ़शंकर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मदन लाल निवासी मंढाली तहसील बंगा जिला शहीद भगत सिंह नगर के खिलाफ विदेश भेजने...
article-image
पंजाब

पूर्व विधायक गोल्डी ने दी दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देशवासियों को बधाई

गढ़शंकर , 11 नवंबर : पूर्व विधायक गोल्डी ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार झूठ पर सत्य, अधर्म...
article-image
पंजाब

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन द्वारा शर्बत और लंगर सेवा का आयोजन

हुशियारपुर, 14 जून : आज अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने वर्ल्ड चेयरमैन डॉक्टर नेम सिंह प्रेमी के दिशा-निर्देश अनुसार पासपोर्ट कार्यालय के पास शर्बत और लंगर सेवा का आयोजन किया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए,...
Translate »
error: Content is protected !!