डॉ. राज कुमार ने सुनी लोकसभा हलका होशियारपुर के लोगों की समस्याएं

by
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने अपने निवास पर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए तत्पर है। क्षेत्र के सभी निवासी अपनी किसी भी समस्या के समाधान के लिए मुझसे संपर्क कर सकते हैं।इस मौके पर मुकेरियां, दसूहा, टांडा, शाम चुरासी, फगवाड़ा, भूलथ और चब्बेवाल सहित अन्य क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याओं को डॉ. राज ने न केवल सुना, बल्कि मौके पर ही समाधान भी दिया। यहां वर्नानिया है की डॉ. राज कुमार प्रतिदिन अपने घर पर और हल्के में जा कर सैकड़ों लोगों से मिलते हैं और उनके साथ एक परिवार की तरह जुड़ते हैं। अपने हल्का वसियों से बातचीत करते हुए डॉ. राज ने यह भी घोषणा की कि 1 जनवरी 2025 से वह नियमित रूप से अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जनता दरबार लगाएंगे। इन दरबारों में प्रशासनिक अधिकारियों को भी साथ लेकर जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा।डॉ. राज ने कहा कि होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के लंबित मुद्दों को हल करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इनमें मेडिकल कॉलेज की स्थापना, रेलवे विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार शामिल हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम जल्द ही देखने को मिलेगा।डॉ. राज कुमार के इस जनसेवा भाव और सक्रियता को लेकर क्षेत्र की जनता ने भी उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि सांसद का यह कदम न केवल लोगों की समस्याओं का समाधान करेगा, बल्कि प्रशासन और जन bhuता के बीच विश्वास को भी मजबूत करेगा।डॉ. राज ने अंत में कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनता की बेहतरी सुनिश्चित करना है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 किलो चिट्टा, 2 किलो अफीम, पिस्टल और कारतूस बरामद : 5 तस्कर गिरफ्तार

जालंधर : पुलिस ने नशा व हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े अलग-अलग...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ट्रैकटर ट्राली के टायर के नीचे आने से मौत : गुस्साए लोगो ने गढ़शंकर शहर के बंगा चौक में शव रखकर लगाया जाम, पुलिस ने ट्रैकटर चालक व मालिक के खिलाफ किया मामला दर्ज, चालक ग्रिफतार

टिप्परों और ट्रैकटर ट्रालियों का सडक़ों से गुजरने का समय तय किया जाए : निमषा महिता बिना नंबर ट्रैक्टर ट्राली दुारा आगे निकलने पर एकटिवा स्वार को तेजी से कट मारने से एकटिवा स्वार...
article-image
पंजाब

पुराने विधार्थियों ने कालेज की अैलूमनी एसोसिएशन को सौंपा तीन लाख का चैक

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के पुराने विधार्थियों दुारा कालेज के विकास के लिए कालेज की अैलूमनी एसोसिएशन के लिए तीन लाख की सहायता राशि प्रदान की। अैलूमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत...
article-image
पंजाब

राष्ट्रहित एवं समाजसेवा को समर्पित थे पं दीनदयाल उपाध्याय जी : विजय सांपला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला जी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री सांपला जी ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!