डॉ. शांडिल ने ग्राम पंचायत नौणी से आरम्भ किया ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम

by
सोलन  : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि जन-जन की समस्याओं का उनके घर-द्वार के समीप समाधान और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को देने के उद्देश्य से आज से ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम आरम्भ किया गया है। डॉ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौणी और शमरोड़ में ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ के तहत लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
उन्होंने लोक निर्माण, जल शक्ति, ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग, विद्युत बोर्ड, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों से सम्बन्धित समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इनके उचित निपटारे के निर्देश दिए।
डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत नौणी में 08 लाख रुपए की लागत से निर्मित ग्राम सभा भवन का लोकार्पण भी किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने ग्राम पंचायत नौणी के अनुसूचित जाति बहुल गांव रंगाह में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 05 लाख रुपए तथा पंचायत परिसर नौणी के निर्माण के लिए 05 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत शमरोड़ में सामुदायिक केन्द्र भवन के निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 03 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय मेला मैदान की मुरम्मत के लिए 1.50 लाख रुपए तथा महिला मण्डल धर्जा को फर्नीचर इत्यादि की खरीद के लिए 25 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर कहा कि लोगों से ही समाज का निर्माण होता है और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा विकास की प्रक्रिया में तेजी लाने में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जहां एक ओर आम आदमी की समस्याएं समय पर सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं वहीं यह भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि नवीन योजनाओं के लाभ समय पर लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि ज़िला एवं उपमण्डल स्तर पर कार्यरत सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लक्षित वर्गों तक पहुंचाएं।
श्रम एवं रोज़गार मंत्री ने कहा कि प्रदेश और सोलन ज़िला में पर्यटन क्षेत्र में विकास की अपार सम्भावनाएं है। उन्होंने कहा कि हमें पर्यटन क्षेत्र को स्थानीय परम्पराओं और संस्कृति से जोड़कर बेरोज़गार शिक्षित युवाओं को इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करना होगा। राज्य सरकार यह प्रयास कर रही है कि प्रदेश के अनछुए पर्यटक स्थलों पर अधोसंरचना में सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न स्थानों पर स्थानीय निवासियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए हैलीपोर्ट विकसित कर रही है वहीं ग्राम स्तर तक सड़क नेटवर्क को मज़बूत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना और महत्वकांक्षी सौर ऊर्जा योजना का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने 500 करोड़ रुपए की हिम गंगा योजना और सुखाश्रय योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उन्होंने ग्राम पंचायत नौणी में बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत बेटियों को सम्मानित किया तथा गोद भराई व अन्नप्राशन संस्कार पूर्ण करवाया।
ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली ने नौणी में मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। उप प्रधान हरदेव सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के महासचिव देवेन्द्र ठाकुर ने शमरोड़ में मुख्यातिथि का स्वागत किया और क्षेत्र की मांगों से उन्हें अवगत करवाया।
ग्राम पंचायत शमरोड़ के उप प्रधान जगमोहन ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत शमरोड़ के प्रधान नन्दराम बंसल, ग्राम पंचायत ओच्छघाट की प्रधान पूनम, ग्राम पंचायत सन्होल की प्रधान कुसुम ठाकुर, बीडीसी सदस्य कली राम, महिला मण्डल शमरोड की प्रधान रक्षा मेहता, विभिन्न स्थानीय ग्राम पंचायत की प्रतिनिधि, उपमण्डलाधिकारी अधिकारी सोलन कविता ठाकुर, ज़िला पंचायत अधिकारी जोगिन्द्र राणा, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनियाल, ज़िला श्रम अधिकारी पृथ्वी वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रजनी गौतम, सीडीपीओ सोलन अनिता गौतम, डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. मनीष एवं डॉ. चमन सहित लोक निर्माण, जल शक्ति विभाग एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं स्थानीय निवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीबीएसई सब-कैडर परीक्षा परिणाम के लिए रास्ता साफ : हिमाचल हाईकोर्ट की हरी झंडी के बाद बोर्ड ने पूरी की औपचारिकताएं

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत की बड़ी खबर है। सीबीएसई सब-कैडर परीक्षा के परिणाम घोषित करने पर लगी रोक अब हट गई है। माननीय उच्च न्यायालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ‘नशे से तुम दूर रहो’ गीत किया जारी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां शिमला की सामाजिक कार्यकर्ता तरूणा मिश्रा द्वारा निर्मित ‘नशे से तुम दूर रहो’ गीत जारी किया। इस गीत के माध्यम से लोगों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देह व्यापार की सरगना सोनू पंजाबन – जानें कौन है : सोनू पंजाबन को 24 साल कैद की सुनाई थी सजा , सजा निलंबित करने की अर्जी खारिज

रोहित भदसाली।  दिल्ली :  सोनू पंजाबन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को सोनू पंजाबन उर्फ ​​गीता अरोड़ा की सजा निलंबित करने की अर्जी खारिज कर दी थी. सोनू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में रिटायर्ड अफसर के घर पर ग्रेनेड अटैक : घर में 7 से 8 इंच का पड़ गया गड्‌ढा – 3 हमलावर ऑटो से आए थे और वारदात के बाद उसी ऑटो से निकले भाग

चंडीगढ़ :   10 के पॉश एरिया में बुधवार को एक रिटायर्ड अफसर के घर पर ग्रेनेड अटैक हुआ। जिससे घर में 7 से 8 इंच का गड्‌ढा पड़ गया। खिड़कियों के शीशे टूट गए।...
Translate »
error: Content is protected !!