डॉ. संजीव सूरी भारत शिक्षा रत्न अवार्ड से सम्मानित

by

राइजिंग स्टार स्कूल्स के चेयरमैन को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए मिला सम्मान

इकोनामिक एंड सोशल डेवलपमेंट फाउंडेशन ने दिल्ली में किया सम्मानित

एएम नाथ। चम्बा :  राइजिंग स्टार स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. संजीव सूरी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित भारत शिक्षा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें दिल्ली में आयोजित नेशनल समिट के दौरान इकोनामिक एंड सोशल डेवलपमेंट फाउंडेशन के सचिव एचएस रावत द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इकोनामिक एंड सोशल डेवलपमेंट फाउंडेशन (इंएसडीएफ) की ओर से 19 दिसंबर को किया गया।
फाउंडेशन के गवर्निंग बोर्ड ने डा. संजीव सूरी के नेतृत्व, सेवा और पेशेवर विशिष्टता को देखते हुए सर्वसम्मति से इस पुरस्कार के लिए उनका चयन किया। संजीव ने शिक्षा जगत में न केवल अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा दिया, बल्कि नैतिक और पेशेवर मापदंडों को भी नए आयाम दिए हैं।


फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उनके बारे में कहा कि डा. संजीव सूरी ने अपने कार्यक्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय दक्षता, गहरी अंतर्दृष्टि और शानदार उपलब्धियां प्रदर्शित की हैं।
एचएस रावत ने संजीव सूरी के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया। राइजिंग स्टार स्कूल्स चंबा के चेयरमैन के रूप में डा. संजीव सूरी की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है।


स्थानीय लोगों और शिक्षाविदों का मानना है कि यह सम्मान केवल संजीव सूरी का नहीं, बल्कि चंबा की शिक्षा प्रणाली और वहां के बच्चों के भविष्य के प्रति किए जा रहे प्रयासों का सम्मान है। उनके मार्गदर्शन में स्कूल ने न केवल चंबा बल्कि पूरे हिमाचल में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यह पुरस्कार चंबा जैसे पहाड़ी क्षेत्र के लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माइक्रो लेवल तक सिंचाई की संभावनाएं जानने खेतों में पहुंचे डीसी हेमराज बैरवा

नादौन 18 जनवरी :  नादौन क्षेत्र में जलशक्ति विभाग की विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने वीरवार को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल को महाराणा प्रताप पर बयान देना पड़ा भारी…. सुन रे गुलाबचंद, औकात में रह. पंजाब के राज्यपाल को करणी सेना ने दी जान से मारने की धमकी

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। गुलाबचंद कटारिया को यह धमकी क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून तैयारियों को लेकर प्रशासन हुआ लामबद्ध डीसी ने बुलाई समीक्षा बैठक

ऊना : – जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज डीआरडीए हॉल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी उप-मण्डलाधिकारियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छोटी काशी में माता चिंतपूर्णी जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा प्रति शहर वासियों में उत्साहः मंत्री जिम्पा

श्री शिव मंदिर बंसी नगर व रेलवे स्टाफ द्वारा लगाए लंगर में मंत्री जिम्पा ने की सेवा होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : माता चिंतपूर्णी जी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हित रेलवे...
Translate »
error: Content is protected !!