डॉक्टर पर फायरिंग के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने किए खुलासे

by

जालंधर: अर्बन एस्टेट के किडनी अस्पताल में डॉ. राजीव सूद पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कमिश्नरेट पुलिस ने इस केस में एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जालंधर के इंडस्ट्रियल एरिया निवासी सत्य नारायण के रूप में हुई है।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर रंधावा और डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने आज एक प्रेस वार्ता कर इस गिरफ्तारी की जानकारी साझा की। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी सत्य नारायण को गहन छानबीन और तकनीकी सर्विलांस की मदद से अयोध्या से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान सत्य नारायण ने गोली चलाने के पीछे जो कारण बताए, वे पुलिस को संदेहास्पद लगे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी द्वारा दिए गए बयान आपस में मेल नहीं खा रहे, जिससे संदेह और गहराता जा रहा है।

सीपी रंधावा ने कहा, “फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी ने गोली क्यों चलाई। बयान विरोधाभासी हैं और हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं।  इस सनसनीखेज वारदात में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा और फायरिंग के पीछे की असल साजिश सामने आएगी।फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और उसके मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल्स व अन्य डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का मानना है कि आने वाले दिनों में इस केस में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल जल्द , माझा के एक मंत्री की छुट्टी तय : मोहिंदर भगत को पद देने की तैयारी

चंडीगढ़  : पंजाब में मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई। सरकार ने गवर्नर हाउस से समय भी मांग लिया है। जालंधर वेस्ट सीट से उपचुनाव प्रचार के दौरान...
article-image
पंजाब

24.5 किलो हेरोइन और 21 लाख की ड्रग मनी सहित 3 गिरफ्तार

अमृतसर :  बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस के एंटी नारकोटिक्स स्टाफ ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हेरोइन...
article-image
पंजाब

2 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में बैंक कैशियर गिरफ्तार : 120 खाता धारकों को लगाया चूना

कादियां। पुलिस ने बहुचर्चित बैंक आफ बड़ौदा की कादियां ब्रांच में करोड़ों के हुए धोखाधड़ी मामले में कैशियर तलजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर ने पत्रकारों...
article-image
पंजाब

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कपूर ब्रदर्स के सहयोग से पौधारोपण अभियान की शुरुआत

गढ़शंकर 5 जून -आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कपूर ज्वैलर्स ब्रदर्स गढ़शंकर के सहयोग से शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर के अध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू और चेयरपर्सन बीबी सुभाष मट्टू ने...
Translate »
error: Content is protected !!