डॉक्टर पर फायरिंग के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने किए खुलासे

by

जालंधर: अर्बन एस्टेट के किडनी अस्पताल में डॉ. राजीव सूद पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कमिश्नरेट पुलिस ने इस केस में एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जालंधर के इंडस्ट्रियल एरिया निवासी सत्य नारायण के रूप में हुई है।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर रंधावा और डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने आज एक प्रेस वार्ता कर इस गिरफ्तारी की जानकारी साझा की। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी सत्य नारायण को गहन छानबीन और तकनीकी सर्विलांस की मदद से अयोध्या से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान सत्य नारायण ने गोली चलाने के पीछे जो कारण बताए, वे पुलिस को संदेहास्पद लगे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी द्वारा दिए गए बयान आपस में मेल नहीं खा रहे, जिससे संदेह और गहराता जा रहा है।

सीपी रंधावा ने कहा, “फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी ने गोली क्यों चलाई। बयान विरोधाभासी हैं और हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं।  इस सनसनीखेज वारदात में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा और फायरिंग के पीछे की असल साजिश सामने आएगी।फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और उसके मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल्स व अन्य डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का मानना है कि आने वाले दिनों में इस केस में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

The 77th Republic Day was

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.27 : The 77th Republic Day celebration at Lamrin Tech Skills University, Punjab was a grand and memorable event. Chancellor Sh. N S Rayat took a central role in the festivities, hoisting the...
article-image
पंजाब

Precautions to be taken to

Hoshiarpur/July 17/Daljeet Ajnoha : Doctor Amandeep Kaur Commissioner Municipal Corporation Giving information,  said that keeping in mind the rainy season, we all need to take precautions to avoid diseases like dengue, malaria and diarrhoea. In this...
पंजाब

श्री गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी की डेरा खानपुर में हुई मीटिंग

गढ़शंकर – 2 अप्रैल को चूहडवाली से हरिद्वार के लिए शुरू होने होने जा रही महान ऐतिहासिक दमड़ी शोभायात्रा के की तैयारियों के संबंध में श्री गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी रजि: पंजाब की...
Translate »
error: Content is protected !!