डॉक्टर हरपाल सिंह का नकली अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट किया रद्द: डॉ. बलजीत कौर

by

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के अनुसूचित वर्ग के हितों की रक्षा करने के लिए वचनबद्ध
चंडीगढ़, 13 सितम्बर:
सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक संबंधी मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि हरपाल सिंह पुत्र अजीत सिंह लुधियाना जो बतौर डॉक्टर काम कर रहा है, का नकली अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट पंजाब सरकार स्तर पर गठित राज्य स्तरीय स्करूटनी कमेटी द्वारा रद्द किया गया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि हरदीप कौर पत्नी गुरिन्दर सिंह नयी दिल्ली द्वारा प्रिंसिपल सैक्रेट्री, सामाजिक न्याय और अधिकारता एवं अल्पसंख्यक के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि लुधियाना के हरपाल सिंह पुत्र अजीत सिंह ने अनुसूचित जाति का सर्टिफिकेट बनाया हुआ है।
मंत्री ने आगे कहा कि हरपाल सिंह रामगढिया जाति से सम्बन्ध रखता है, जबकि उसके द्वारा रामदासिया अनुसूचित जाति का सर्टिफिकेट बनाया हुआ है। इस सर्टिफिकेट के आधार पर उसने साल 1985-86 में गवर्नमैंट मेडिकल कॉलेज अमृतसर में एम.बी.बी.एस में दाखि़ला लिया और अब बतौर प्राईवेट डॉक्टर (ऐन्सनथीसिया) लुधियाना में काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय स्करूटनी कमेटी द्वारा विजीलैंस सैल की रिपोर्ट विचारते हुए हरपाल सिंह का अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट नकली होने की पुष्टि की है और रद्द करने का फ़ैसला किया है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा डिप्टी कमिश्नर, लुधियाना को पत्र लिखकर हरपाल सिंह के अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट तारीख़ 05.08.1982 को रद्द करने और ज़ब्त करने के लिए कहा है।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के अनुसूचित वर्ग के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

6,17,092 रूपए ठगे पति पत्नी दुारा कमेटियों के नाम पर : पांच लोगो की शिकायत पर मामला दर्ज

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने पति पत्नी के खिलाफ कमेटियों के डालने के नाम पर पांच लोगो से 6 लाख 17 हजार 92 रूपए की ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया...
article-image
पंजाब

मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ अब पंजाबियों के द्वार तक : राजेश बाघा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन नवांशहर/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारतीय जनता पार्टी ज़िला शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) की ओर से ज़िला प्रधान राजविंदर लक्की की...
article-image
पंजाब , हरियाणा

तिवारी ने हार को ‘विनम्रतापूर्वक’ स्वीकार करने के लिए टंडन को दिया धन्यवाद : लेकचरारों को जल्द नियमित करने का आश्वासन दिया – मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 17 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने अपने भारतीय जनता पार्टी के प्रतिद्वंद्वी संजय टंडन को “2024 की हार को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तारपीन फैक्टरी में लगी भयंकर आग, कमरे में सोए दो कामगार जिंदा जले

एएम नाथ। शिमला : भियुंखरी स्थित तारपीन की फैक्टरी में पिछले साल मई माह में भी आग लगी थी। उस समय फैक्टरी के साथ बने वेस्ट टैंक में आग लग गई थी। इसमें कंपनी...
Translate »
error: Content is protected !!