ड्रग्स के साथ पकड़ा गया सांसद अमृतपाल सिंह का भाई : सरकार की साजिश , पिता बोले

by

जालंधर : लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह के भाई को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अमृतपाल के भाई हरप्रीत सिंह को जालंधर ग्रामीण पुलिस ने फिल्लौर के पास से ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया।  पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बता दें कि अमृतपाल गुवाहाटी जेल में है। हालांकि वह खाडूर साहेब से चुनाव जीतने के बाद लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ले चुके हैं। एसएसपी अंकुर गुप्ता और डीएसपी फिल्लौर सर्वणजीत सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह के पास से 4 ग्राम आइस ड्रग्स बरामद की गई है। जिस वक्त उसे काबू किया गया वह नशे में था और उसका उसके दो साथियों को भी पकड़ा गया है।

नाकाबंदी के दौरान पकड़ा :   जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी अंकुर गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों आरोपी लुधियाना के संदीप अरोड़ा से आइस ड्रग लेकर आ रहे थे। फिल्लोर हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान इन्हें पकड़ा गया। क्रेटा कार में सवार हरप्रीत सिंह और लवप्रीत नशे में थे। इन दोनों के मेडिकल टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों आरोपी लुधियाना के हैबोवाल निवासी संदीप से 10 हजार रुपए की आइस ड्रग लेकर आए थे। बाद में आरोपी संदीप अरोड़ा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना की वीडियोग्राफी भी कराई। पुलिस दोपहर में अमृतपाल के भाई हरप्रीत को उसके साथी के साथ कोर्ट में पेश करेगी।

 सरकार की साजिश , पिता बोले :   अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के मामले में परिवार की प्रतिक्रिया सामने आई है। पिता तरसेम सिंह ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी सोशल मीडिया से मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार परिवार को तोड़ने की कोशिश कर रही है। हमारे परिवार पर बन रहे भरोसे के कारण यह सरकार अब गलत नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि जहां नशा खत्म करने की असली जरूरत है, वहां पुलिस कुछ नहीं करती, निर्दोष परिवारों को फंसाने में लगी है। वहीं, अमृतपाल सिंह के भाई की गिरफ्तारी के बाद विरोधियों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। अमृतपाल से लोकसभा चुनाव हारने वाले कांग्रेस के उम्मीदवार कुलबीर जीरा ने कहा कि इससे पूरे सिख धर्म को शर्मसार होना पड़ा है।

अमृतपाल नशा विरोधी मुहिम चलाने का दावा करता था :   अमृतपाल सिंह फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत अमृतपाल की गिरफ्तारी की गई थी। वहीं उसके नौ सहयोगी डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। वारिस पंजाब का चीफ अमृतपाल पंजाब में नशा विरोधी मुहिम चलाकर ही सुर्खियों में आया था। यहीं नहीं अमृतपाल खुद अपने साथियों के साथ मिलकर नशा मुक्ति केंद्र चला रहा था। आज उसी का भाई नशे के साथ पकड़ा गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुनीता केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंचे दिल्ली के पार्टी विधायक : कहा अरविंद केजरीवाल इस्तीफा न दें, जेल से ही दिल्ली की सरकार चलाएं

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी के विधायक पहुंचे। जिन्होंने केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मुलाकात की। विधायकों ने सुनीता केजरीवाल से कहा कि दिल्ली की...
पंजाब , समाचार

बीबीएमबी कर्मचारियों से मीटिंग ना करने से गुस्साए कर्मचारियों ने सतलुज सदन में बीबीएमबी चेयरमैन का किया घेराव,

चेयरमैन ने पहले मान्यता प्राप्त यूनीयन से मीटिंग करने से किया इंकार,बाद में मसला बड़ता देख की मीटिंग यूनीयन की फैमिली स्पोर्ट फंड की मांग मान ली जाएगी:चेयरमैन नंगल भास्कर संवाददाता: बीबीएमबी की मान्यता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में SC के निर्देश पर नई SIT का गठन, जानें कौन-कौन होगा शामिल?

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चढ़ावे और दान राशि में हुई चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने नई विशेष जांच...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान के विकास कार्यों से प्रभावित लोग थाम रहे हैं ‘आप ‘ का दामन- डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर में आम आदमी पार्टी को उस समय भारी बल मिला जब सैला खुर्द कस्बे के साथ लगे गांवों के विभिन्न दलों के नेताओं ने आज डिप्टी स्पीकर श्री जय...
Translate »
error: Content is protected !!