ड्राई डे मौके गढ़शंकर पुलिस स्टेशन में डेंगू लार्वा जांच मुहिम चलाई 

by
गढ़शंकर, 23 मई: पंजाब सरकार के निर्देशों तहत डॉक्टर परमहंस के नेतृत्व में डेंगू के खतरे को कम करने और लोगों को बचाव के उचित ढंगों के बारे में जागरूक करने के लिए आज ड्राई डे के अवसर पर सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा पुलिस स्टेशन गढ़शंकर में डेंगू लार्वा जांच मुहिम चलाई गई। सिविल अस्पताल की टीम में मेडिकल अधिकारी डॉक्टर सनी चौधरी, नगर कौंसिल से सेनेटरी इंस्पेक्टर तथा वेक्टर-जनित रोग कंट्रोल विभाग के एमपीएच राजेश परती समेत नरसिंग विद्यार्थी शामिल थे। उन्होंने पुलिस स्टेशन के अंदरुनी तथा भीतरी भागों की जांच की। टीम ने जगह-जगह रुके हुए पानी के स्रोतों की जांच की और पुलिस कर्मचारियों को डेंगू से बचाव के लिए जरूरी हिदायतें दी। इस माह स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही विशाल जागरूकता अभियान का हिस्सा है, जिस अधीन सरकारी कार्यालयों तथा रिहायशी इलाकों में सप्ताहिक जांच की जा रही है ताकि मच्छरों के पैदाइशी स्थान को समाप्त कर डेंगू के खतरे को काम किया जा सके। सिविल अस्पताल गढ़शंकर शहर ने निवासियों को हर सप्ताह ड्राई डे मनाने और अपने इर्द-गिर्द की जांच करने, जांच कर स्वच्छ वातावरण बनाने और डेंगू से बचाव के लिए सहयोग देने की अपील की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में बढ़ रही कड़ाके की ठंड : 8 जिलों में कोहरा और शीतलहर का अलर्ट

चंडीगढ़ : पंजाब में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे का असर लगातार जारी है। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया...
article-image
पंजाब

13अप्रैल को लगने वाला 41वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर खालसा साजना दिवस को समर्पित होगा : अध्यक्ष जत्थेदार मनोहर सिंह

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बैसाखी के पावन पर्व पर रविवार 13 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक एनजीओ पंजाब के मुख्य सेवादार सुखजीत सिंह मिन्हास एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोहाली के माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स में 5 जनवरी को तीसरी प्रवेश परीक्षा 

होशियारपुर, 5 दिसंबर: पंजाब सरकार द्वारा संचालित मोहाली के माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स में तीसरे बैच की प्रवेश परीक्षा 5 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में पूरी जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.mbafpigirls.in पर उपलब्ध...
article-image
पंजाब

मोहाली के पार्षदों से सांसद मनीष तिवारी ने की बैठक : लोगों की समस्याओं पर की गई चर्चा, सांसद ने दिया जल्द हल करवाने का भरोसा 

मोहाली, 30 जुलाई: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा नगर निगम मोहाली के पार्षदों से बैठक करके शहर से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में पार्षदों...
Translate »
error: Content is protected !!